लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहारियों पर कथित हमले पर बिहार के डीजीपी ने की वहां के डीजीपी से बात, खबर को बताया फर्जी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2023 17:27 IST

बिहार पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से ये सूचना आई कि तमिलनाडु राज्य में प्रवासी हिन्दी भाषी श्रमिकों तथा कामकाजी लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला कर मारपीट की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी लीतमिलनाडु में रहने वाले सारे बिहारी सुरक्षित हैं, उनके मान-सम्मान और जीवन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है

पटना: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला और हत्या को लेकर बिहार में मचे हंगामे के बाद नीतीश सरकार ने वहां की सरकार से बातचीत की है। बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने तमिलनाडु के डीजीपी से बातचीत की है। जिसके बाद दोनों राज्य की पुलिस की ओर से ही प्रेस रिलीज जारी किया गया है। बिहार पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से ये सूचना आई कि तमिलनाडु राज्य में प्रवासी हिन्दी भाषी श्रमिकों तथा कामकाजी लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला कर मारपीट की जा रही है।

पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई सूचना पर तुरंत संज्ञान लिया। बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। इसमें यह बात सामने आई है कि तमिलनाडु में रहने वाले सारे बिहारी सुरक्षित हैं। उनके मान-सम्मान और जीवन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जितने वीडियो आ रहे हैं वे सब फर्जी हैं। 

तमिलनाडु पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषी लोगों पर हमले की पोस्ट बिना तथ्यों की पुष्टि किये की गई हैं। यह भ्रामक तथा अफवाह है। प्रसारित किये जा रहे 02 वीडियो में से एक वीडियो तमिलनाडु के त्रिपुर में बिहार तथा झारखण्ड के श्रमिकों के बीच झड़प की घटना का है, जबकि दूसरा वीडियो कोयम्बटूर के स्थानीय निवासियों के बीच विवाद की घटना का है। राज्य में सभी हिन्दी भाषी सुरक्षित हैं। सभी के मान सम्मान तथा जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। 

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भ्रामक समाचार या अफवाह पर विश्वास ना करें। तमिलनाडु पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल पर वस्तुस्थिति से सम्बन्धित ट्वीट किया है। बिहार पुलिस  भी अपने ट्विटर हैण्डल पर अद्यतन ट्वीट कर रही है। पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडु ने तमिलनाडु पुलिस के ट्विटर हैण्डल पर एक वीडियो जारी कर भ्रामक वीडियो का खण्डन किया गया है। बिहार पुलिस ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है। बिहार पुलिस के द्वारा भी लगातार वहां से सम्पर्क रखा जा रहा है तथा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं