लाइव न्यूज़ :

झारखंड में खेला करने में जुटी भाजपा के साथ बिहार में खेला हो गया, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने केंद्र पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2023 21:37 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए ताकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंका जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आवास पर मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की।बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया।केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।

रांचीः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवझारखंड के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे। वह रविवार को रांची में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होंगे। रांची पहुंचने पर तेजस्वी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा खेल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उन्हें एहसास भी नहीं हुआ और उल्टे बिहार में उनके साथ ही खेला हो गया।

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को गोलबंद कर एक साथ चुनाव लड़ना है। खासकर क्षेत्रीय दल जिस भी राज्य में मजबूत है उनको मजबूती के साथ लड़ाई लड़ना है। तेजस्वी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में जो खेल किया, वही खेल झारखंड में करने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन भाजपा को इस बात का एहसास भी नहीं हुआ कि बिहार में उनके साथ क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की चाहत होती है कि ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े। लेकिन जो जहां भी मजबूत है, वहां उसे मौका मिलना चाहिए। हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे तभी चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हो पाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में सगठंन को और अधिक धारदार बनाने की कोशिश जारी है। लालू प्रसाद भी सिंगापुर से वापस आ गए और अब वे स्वस्थ हैं। बिहार में सियासी फेरबदल के कारण व्यस्तता बढ़ गई थी, जिसके कारण झारखंड आने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोशिश होगी कि केंद्र की सत्ता पर जो लोग बैठे हुए हैं उन्हें गद्दी से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश है कि सभी विपक्षी दल एकजुट हों और गोलबंद होकर 2024 का चुनाव लड़ा जाए। विभिन्न राज्यों में जो मजबूत दल हैं उनको साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ना है।

सोरेन ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री, भाई तेजस्वी यादव जी से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।’’ यादव झारखंड में राजद का जनाधार मजबूत करने के इरादे से राज्य पहुंचे थे और वह रांची के हरमू इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए यहां हवाई अड्डा पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राजद झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार में घटक है और 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में उसका केवल एक विधायक है।

टॅग्स :झारखंडबिहारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?