लाइव न्यूज़ :

बिहार के औरंगाबाद में छठ प्रसाद बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, 7 पुलिसकर्मी समेत 50 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 11:13 IST

रिपोर्ट के मुताबिक आग में 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जो सूचना के बाद आग बुझाने गए थे। घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने के बाद पड़ोस के लोग उसे बुझाने गए तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलसे हैं।

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से 50 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आग में 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जो सूचना के बाद आग बुझाने गए थे।

घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा जिस कारण आग लग गई। दुकान के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब उनकी पत्नी छठ पूजा के लिए खाना बना रही थी।

अनिल कुमार ने कहा, "मेरे घर पर छठ पूजा थी जिसके लिए मेरी पत्नी खाना बना रही थी और तभी हमें पता चला कि दुकान में आग लग गई है और सब इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच एक सिलेंडर फट गया और मेरे बेटे सहित हम सभी घायल हो गए।'' आग लगने के बाद पड़ोस के लोग उसे बुझाने गए तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान आग बुझाने गए 7 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आग के ज्यादा बढ़ने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसे में घायल पुलिस के एक जवान ने बताया, हम लोग गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक सूचना मिली कि वार्ड नं 24 में आग लगी है। वे तुरंत उस मोहल्ले में पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि आग लगी हुई थी। पुलिसकर्मी ने बताया कि जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की, सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :औरंगाबादबिहारअग्निकांडआगछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम