लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime Report: दुबई में छुट्टियां मना रहे तेजस्वी यादव?, बिहार में अपराध को लेकर कर रहे एक्स पर पोस्ट, 143 क्राइम सूची जारी, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 15:53 IST

Bihar Crime Report: तेजस्वी यादव ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि बिहार में अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Crime Report: बिहार में आपराधिक घटनाएं बेताहाशा बढ़ी है।Bihar Crime Report: तेजस्वी यादव लंबे समय से सरकार को घेरते रहे हैं।Bihar Crime Report: अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी हुई है।

Bihar Crime Report: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिता रहे हैं। लेकिन वह सरकार की घेराबंदी का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी की है, जिनमें मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बेगूसराय और पटना समेत अन्य जिलों में घटित अपराध शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराध निरंतर बढ़ रहा है। दरअसल, विपक्ष का मानना है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बेताहाशा बढ़ी है।

प्रतिदिन राज्य के किसी न किसी हिस्से में अपराध की कोई न कोई वारदात हो रही है। बढ़ते अपराध को लेकर राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से सरकार को घेरते रहे हैं। गुरुवार को उनके एक्स हैंडल पर फिर अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी हुई है। तेजस्वी यादव ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि बिहार में अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।

उन्होंने लिखा है कि राम नाम सत्य, सुशासन का है तथ्य और अपराधियों का अर्घ्य। इसके साथ ही उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बेगूसराय, पटना समेत अन्य जिलों में घटित घटनाओं की पूरी सूची भी जारी की है। तेजस्वी ने पोस्ट में लिखा कि अब यह मत कहना कि बिहार में जंगलराज है नहीं तो कयामत आ जाएगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवदुबईनीतीश कुमारBihar BJPबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी