लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेसः मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में नहीं जुटी भीड़, खाली रह गई कुर्सियां?, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय पर गाज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2025 16:31 IST

महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, सह प्रभारीगण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में भी विफल साबित हुए हैं।दोनों विधायकों के टिकट पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई है।

पटनाः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बस्तर दौरे के क्रम में आयोजित सभा में भारी अव्यवस्था और भीड़ की कमी के कारण पार्टी नेतृत्व ने कड़ा निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया है। पटना स्थित सदाकत आश्रम से जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभा के दौरान तैयारियों में घोर लापरवाही और संगठनात्मक समन्वय की पूर्णत: अनुपस्थिति देखी गई, जिससे पार्टी की साख को गंभीर नुकसान पहुंचा। पार्टी नेतृत्व की नाराजगी केवल जिला अध्यक्ष तक सीमित नहीं रही। बक्सर के दोनों कांग्रेस विधायकों की निष्क्रियता भी कटघरे में आ गई है। संगठन की नजर में वे न केवल भीड़ जुटाने में नाकाम रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में भी विफल साबित हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो इन दोनों विधायकों के टिकट पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी यह पत्र पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी भेजा गया है, जिनमें महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, सह प्रभारीगण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि यह मामला केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रहा है।

बक्सर जिला कांग्रेस में इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है, जो न केवल सक्रिय हो बल्कि आम जनता के बीच गहरी पकड़ भी रखता हो। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक बदलावों की यह शुरुआत है, जो आने वाले समय में और भी गहराई से देखने को मिल सकती है।

बहरहाल बक्सर की घटना ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व अब प्रदर्शन और ज़मीनी सक्रियता के आधार पर निर्णय ले रहा है। खड़गे की सभा भले ही अपेक्षा पर खरी न उतरी हो, लेकिन इसके माध्यम से पार्टी ने यह स्पष्ट संदेश जरूर दे दिया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

टॅग्स :बिहारमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप