लाइव न्यूज़ :

बिहार: जयराम रमेश ने सदाकत आश्रम में कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा समाज में सदभाव और भाईचारे के लिए है'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2022 18:43 IST

बिहार की राजधानी पटना में 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। यह कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की यात्रा है और समाज में सदभाव और भाईचारा लाने की यात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश और दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पहुंचे बिहार की राजधानी पटना पटना के सदाकत आश्रम में जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता के लिए हैइस यात्रा से देश में कांग्रेस का कांग्रेस संगठन मजबूत होगा और समाज में सदभाव बढ़ेगा

पटना: बिहार में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ यात्रा के सिलसिले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश पटना पहुंचे। नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाने के बाद सदाकत आश्रम में दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 5 राज्यों से गुजर चुकी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत जोड़ो यात्रा बिहार में भी निकाली जाएगी। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। यह कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की यात्रा है और समाज में सदभाव और भाईचारा लाने की यात्रा है। मीडिया को संबोधित करते हुए इन दोनो नेताओं ने कहा कि 28 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा बिहार में बांका से शुरू होकर ज्ञाननगरी बोधगया तक जायेगा। इसमें 17 जिलों से यह यात्रा गुजरेगा। बाकी 21 जिलों में बिहार कांग्रेस के नेता यात्रा करेंगे।

जयराम रमेश के मुताबिक बिहार में करीब 1200 किलोमीटर यात्रा तय की जाएगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बाढ़ जैसे मुद्दो को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़े यात्रा दक्षिण के कई राज्यों तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से गुजरी है। जहां लोगों का अपार समर्थन मिला है और राहुल गांधी के आलोचक भी उनकी तारीफ करने लगे हैं। इससे भाजपा और केन्द्र सरकार घबराई हुई है। मोदी सरकार की नीति की वजह से देश की एकता को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकलें हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। यह कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और समाज में सदभाव और भाईचार लाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर का नतीजा ही है कि प्रधानमंत्री चुनावी राज्य को छोड़कर दक्षिण के राज्यों में सभा कर रहे हैं। मोदी सरकार के नियत और नीतियों के कारण भारत टूट रहा है। समाज का विभाजन भाजपा के द्वारा किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस एकता चाहती है।

रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में सभी धर्मों के लोग और कई संस्थाएं शामिल हो रहे हैं। साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु बाबा रामदेव, दत्तात्रेय होसबोले और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन भी तारीफ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के दौरान आर्थिक विषमता, सामाजिक धुर्वीकरण बढ़ गया है। सरकार तानाशाही हो गयी है। इसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में बिहार के कई मुद्दे को भी उठाया जाएगा।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसJairam Rameshदिग्विजय सिंहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह