बिहार कांग्रेस में घमासान, डेलीगेट के चयन में धांधली, लगा भ्रष्टाचार का आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: September 24, 2022 04:05 PM2022-09-24T16:05:35+5:302022-09-24T16:06:24+5:30

बिहार कांग्रेसः आरोप के घेरे में प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधायक दल के पूर्व नेता डा. अशोक राम और राज्यसभा सदस्य डा. अखिलेश सिंह हैं।

Bihar Congress 594 pcc rigged selection of delegates allegation corruption bhaktcharan das Madan Mohan Jha, Ashok Ram and Akhilesh Singh | बिहार कांग्रेस में घमासान, डेलीगेट के चयन में धांधली, लगा भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस नेता आशीष ने आलाकमान को पत्र लिखा है।

Highlightsबिहार में कुल 594 पीसीसी डेलीगेट का निर्वाचन होता है। 534 प्रखंडों से आते हैं।खुद तो डेलीगेट बने ही अपने पुत्रों को भी डेलीगेट बनावाने में सफल रहे।मदन मोहन झा के पुत्र माधव झा विधानसभा के पिछले चुनाव में दावेदार थे।

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि यानी डेलीगेट के चयन में धांधली के आरोप लग रहे हैं। डेलीगेट नहीं बन पाए तमाम लोग प्रदेश नेतृत्व और पार्टी प्रभारी पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। नाराज लोगों के द्वारा आलाकमान तक लिखा-पढ़ी की जा रही है।

प्रभारी भक्तचरण दास पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लग रहा है। आरोप है कि कुछ नेता खुद तो डेलीगेट बने ही, अपने बेटों को भी डेलीगेट बना दिया। आरोप के घेरे में प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधायक दल के पूर्व नेता डा. अशोक राम और राज्यसभा सदस्य डा. अखिलेश सिंह हैं। आरोप है कि खुद तो डेलीगेट बने ही अपने पुत्रों को भी डेलीगेट बनावाने में सफल रहे।

हालांकि वे लोग सफाई दे रहे हैं कि उनके पुत्र पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में उन्होंने कोई गलत नही किया है। बताया जाता है कि अशोक राम और अखिलेश सिंह के पुत्र विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, मदन मोहन झा के पुत्र माधव झा विधानसभा के पिछले चुनाव में दावेदार थे।

जानकारों के अनुसार राज्य से कुल 594 पीसीसी डेलीगेट का निर्वाचन होता है। इनमें से 534 प्रखंडों से आते हैं। बाकी का निर्वाचन नगर निकायों से होता है। ये कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के मददाता होते हैं। आठ डेलीगेट के वोट से एआईसीसी के एक डेलीगेट का निर्वाचन होता है। इसका चुनाव अभी नहीं हुआ है। 

इस संबंध में कांग्रेस नेता आशीष ने आलाकमान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि पूरी जिंदगी पार्टी को देने वाले कार्यकर्ता जो खून पसीना देते हैं लेकिन बिहार में डेलीगेट की सूची आदरणीय राहुल गांधी जी के सोच के बिल्कुल विपरीत बनाकर संगठन को कमजोर करने की कोशिश चुनाव अभियान के अधिकारियों द्वारा की गई है! ऐसे में अपने नेतृत्व से प्रार्थना है इस ओर ध्यान दीजिए।

आम तौर पर पार्टी के नेता अपने जिले के किसी प्रखंड से ही डेलीगेट चुने जाते हैं। लेकिन, कांग्रेस की ताजा सूची में जिले की सीमा टूट गई है। यही कारण है कि मधुबनी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शीतलांबर झा सुदूर बक्सर से डेलीगेट बन गए हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत उन तक भी पहुंची है। धांधली का आरोप लगना नई बात नहीं है। डेलीगेट के निर्वाचन के समय हर बार ऐसे आरोप लगते हैं।

Web Title: Bihar Congress 594 pcc rigged selection of delegates allegation corruption bhaktcharan das Madan Mohan Jha, Ashok Ram and Akhilesh Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे