लाइव न्यूज़ :

एसकेएमसीएच में कन्हैया कुमार को घुसने की इजाजत नहीं दी गई, चमकी बुखार पीड़ित से मिलने गए थे

By भाषा | Updated: June 22, 2019 18:55 IST

कन्हैया कुमार एसकेएमसीएच जाने के लिए मुजफ्फरपुर आए, लेकिन अस्पताल अधिकारियों के एक आदेश के चलते उन्हें बच्चों के आईसीयू और सामान्य वार्ड में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। दरअसल, एसकेएमसीएच अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया था कि मीडियाकर्मियों सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति को अस्पताल की शिशु इकाई में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया ने चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस बीच, अस्पताल को एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दो एंबुलेंस, एक शव वाहन और अन्य चीजें दान की हैं।

चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों को इलाज मुहैया कर रहे यहां स्थित श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को घुसने की इजाजत नहीं दी गई। चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) के संदिग्ध मामलों के चलते 127 बच्चों की मौत हो चुकी है।

कन्हैया कुमार एसकेएमसीएच जाने के लिए मुजफ्फरपुर आए, लेकिन अस्पताल अधिकारियों के एक आदेश के चलते उन्हें बच्चों के आईसीयू और सामान्य वार्ड में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। दरअसल, एसकेएमसीएच अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया था कि मीडियाकर्मियों सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति को अस्पताल की शिशु इकाई में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

हालिया लोकसभा चुनाव में राज्य की बेगूसराय सीट से भाकपा के प्रत्याशी रहे कन्हैया ने चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

इस बीच, अस्पताल को एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दो एंबुलेंस, एक शव वाहन और अन्य चीजें दान की हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने ओआरएस, बिस्कुट और ग्लूकोज के 40,000 पैकेट भी दान में दिए हैं।

बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी विनय पाठक के साथ कुणाल ने एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन को ये चीजें तथा वाहन सौंपे। 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारकन्हैया कुमारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब