लाइव न्यूज़ :

राहत की खबर, बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2026 16:29 IST

रजिस्ट्रार, जन्म एवं मृत्यु निबंधन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अस्पतालों में समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनना सुनिश्चित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरी दस्तावेज है।नई व्यवस्था से इन परेशानियों से राहत मिलेगी।

पटनाः बिहार में अब बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब प्रसव के बाद जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से ही देने की व्यवस्था की जा रही है। बिहार के सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में मां को डिस्चार्ज करने से पहले ही नवजात का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर दिया जाएगा। ऐसे में अस्पताल से घर आने से पहले आपको बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट मिल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, बिहार को मिले निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सभी अस्पताल प्रभारियों को आदेश जारी किया है कि किसी भी महिला को डिस्चार्ज करने से पूर्व उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रार, जन्म एवं मृत्यु निबंधन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अस्पतालों में समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनना सुनिश्चित किया जाए।

इसके तहत अब प्रसव के तुरंत बाद अस्पताल में ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही, प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब तक माता-पिता को बच्चे के नामकरण के बाद अस्पताल या संबंधित कार्यालय जाकर प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था।

कई बार पोर्टल की धीमी गति या सर्वर की तकनीकी समस्याओं के कारण 3-4 दिन तक चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था से न केवल अभिभावकों को राहत मिलेगी, बल्कि जन्म निबंधन प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र का महत्व काफी बढ़ गया है।

स्कूल में नामांकन, सरकारी योजनाओं का लाभ, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए यह अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में अस्पताल से ही प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बता दें कि आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरी दस्तावेज है।

स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं, आधार कार्ड और अन्य कागजात के लिए यह अनिवार्य है। पहले नामकरण के बाद माता-पिता को फिर अस्पताल या कार्यालय जाना पड़ता था। नई व्यवस्था से इन परेशानियों से राहत मिलेगी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?