लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर साधा निशाना, 2005 के पहले राजद ने कुछ नहीं किया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2024 14:41 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगैर किसी का नाम लिए लालू-राबड़ी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन कियाइस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगैर किसी का नाम लिए लालू-राबड़ी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधाउन्होंने कहा कि 2005 के पहले राजद ने बिहार में किया था? इसका पता कर लीजिएगा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगैर किसी का नाम लिए लालू-राबड़ी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब कुछ जो हो रहा है, वह मेरा किया हुआ है। पहले कुछ नहीं था, पहले क्या था? आप लोग भी देख लीजिए, आप लोगों की उम्र कम है। लेकिन पता कर लीजिए और आप लोग भी भूलिएगा नहीं कि हम क्या-क्या काम कर रहे हैं। पहले कुछ नहीं था, हमने मेला लगाने का काम किया। हमने किसानों के लिए काम किया। सब कुछ हम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 2005 के पहले राजद ने बिहार में किया था? इसका पता कर लीजिएगा। 2005 के नवंबर में हम सरकार में आए थे। उससे पहले कुछ काम होता था क्या? कृषि रोड मैप शुरू कराया। एक-एक काम अच्छे से हुआ है। महिलाएं कितना अच्छा से काम कर रही हैं। पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि आपका काम बहुत लोगों को पसंद नहीं आता है क्या? 

इस सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अरे कैसे नहीं आता है? आज तक कोई कुछ किया है? शुरू से हम लोग काम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य के अंदर खेती- किसानी का कितना कम होने लगा है। यह सब तो हमारे आने के बाद मशीन लगाना शुरू हुआ है और विकास का काम हुआ है। इस तरह का बैठक कितना बार होता है?  जहां-तहां बैठक हो रहा है। इतना अच्छा काम है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी