दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की

By विनीत कुमार | Published: October 23, 2019 03:45 PM2019-10-23T15:45:06+5:302019-10-23T15:54:24+5:30

इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग करती रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग को मुद्दा बनाया था।

Bihar CM Nitish Kumar support of demand to full statehood to Delhi | दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए: नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsनीतीश कुमार ने दिल्ली की एक रैली में कहा- दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्ज इससे पहले आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कहती रही है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है। दिल्ली के बदरपुर में कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ये मांग रखी। बदरपुर में जेडीयू दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बुधवार को नीतीश ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज दिया जाना चाहिए। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का ये  बयान अहम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा, 'हमारी पार्टी हमेशा से इस बात की समर्थक रही है कि दिल्ली का पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। हम दिल्ली के लिए वैसे ही पूर्ण राज्य का दर्जा चाहते हैं जैसे हम बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग करते हैं।'

इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग करती रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज देने की मांग को मुद्दा बनाया था।

गौरतलब है कि जेडीयू दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। पार्टी की नजर दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोगों के वोटों पर है ताकि यहां अपनी दावेदारी मजबूत कर सके। साल 2015 में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि वे इस साल बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेंगे। 

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar support of demand to full statehood to Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे