लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का लालू परिवार पर हमला, कहा- कुछ लोग अंदर हैं और कुछ लोग अंदर जायेंगे, कोई चारा नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2020 17:56 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जबसे हमें काम करने का मौका मिला तब से लगातार काम करने में जुटे हैं. अगर आगे भी मौका मिला तो काम करके दिखायेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हुए कामों की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गई और वहां से पत्र भेजा जाता है.नीतीश कुमार ने कहा कि महादलितों-अति पिछडों को समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए हमने आरक्षण की व्यवस्था की.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर प्रहार किया. लालू परिवार पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल के राज में पति-पत्नी ने क्या किया? जो काम किया उसके कारण ही एक जेल के अंदर हैं.

बाकी लोग भी जाने वाले है. जो जैसा करेगा उसको भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में हुए कामों की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गई और वहां से पत्र भेजा जाता है, लेकिन बिहार के कुछ लोगों को विकास नहीं दिखता है.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जबसे हमें काम करने का मौका मिला तब से लगातार काम करने में जुटे हैं. अगर आगे भी मौका मिला तो काम करके दिखायेंगे. गरीबों-महिलाओं और छात्र-छात्राओं के लिए कई योजनायें लाई गई हैं.

महादलितों-अति पिछडों को समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए हमने आरक्षण की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि ये लोग अपने लिए काम करते हैं. लेकिन मुझे तो बिहार की सेवा करना है. जिसको लेकर वह दिन रात काम करते हैं. कुछ लोग वोट के चक्कर में बंटवारे में लगे रहते हैं.

कुछ लोग है जो मेरे खिलाफ बहुत बात बोलता है. अगर मेरे खिलाफ बोलने से प्रचार मिल रहा है तो लो. लेकिन कोई काम करने का अनुभव है. कोई भी कुछो सलाह दे देता है. जो संभव नहीं है. उनको तो 15 साल मौका मिला था. लेकिन क्या किए बिहार के लिए.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग इतना काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग समझे तब न, जाने तब न, काम तो करना नहीं है. कुछ लोगों को मेवा से मतलब है. उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर हमाला करते हुए कहा कि कुछ लोग अंदर हैं यानी जेल में हैं और कुछ लोग अंदर जायेंगे कोई चारा नहीं है.

मतलब नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिना अंदर गये हुए गुजारा नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि सबकी सेवा करना ही हमारा मकसद है. राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है. हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है.

हर वर्ग को सम्मान दिलवाया है. हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है हमने. लोग मेरे ऊपर बोल कर के प्रचार लेते हैं तो लो. लेकिन काम करने का कोई अनुभव है? कुछ समझते हो? सब अपने लिए काम करते हैं. हम पूरे बिहार को एक परिवार मानते हैं. सबके लिए काम करते हैं. पूरे बिहार के लिए काम करते हैं. 

नीतीश ने कहा कि हमारा उद्देश्य बस आप सबकी सेवा करना है. मौका दीजियेगा तो करते रहेंगे. समाज के हर तबके से अपील है कि मिलकर काम कीजिये. लोग वोट के नाम पर आपको बांटेंगे, लेकिन आपको एक रहना है और सबके साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करना है. हमारा निश्चय है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. कहीं सूखा नहीं पडने देंगे. इसकी घोषणा हमने पहले ही की थी. कृषि रोड मैप के माध्यम से काम तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था करेंगे.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां