लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार के तेवर कड़े, पीएम मोदी सहित बीजेपी पर हमला, 2024 में मुख्यमंत्री पद छोड़ एनडीए को देंगे टक्कर!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 17:33 IST

2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।नीतीश कुमार 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देंगे।2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगे।

पटनाः मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। लगे हाथ उन्‍होंने सभी व‍िपक्षी पार्टियों से वर्ष 2024 के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में जाने का संकेत दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों-इशारों निशाना साधते हुए कहा, जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं इस उन्हें सोचना चाहिए कि वे रहेंगे या नहीं? इससे पहले चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देंगे।

नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगे। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा। फिर सभी मिलकर लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे दल के सभी लोगों की सहमति से ये फैसला लिया गया है।

नीतीश ने कहा कि 2020 का चुनाव हुआ, उसमें जदयू के साथ सही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। लेकिन चारों तरफ से दबाव था। मुझे कहा गया कि आप ही बिहार को संभालिए। लेकिन मेरे साथ जो कुछ किया गया वो ठीक नहीं लग रहा था।

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी पार्टी के लोगों से बात हुई तो कई बातों का खुलासा हुआ, जिसके बाद मैंने भाजपा से अलग होने का फैसला लिया। भाजपा के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ। पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे। इस कारण भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में आने का फैसला करना पड़ा।

नीतीश कुमार से जब प्रधानमंत्री के पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विपक्ष के खत्म होने की बात कह रहे हैं, लेकिन विपक्ष खत्म नहीं होगा, लोगों को जो करना है वो करते रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष में हम पहले भी थे, आगे भी रहेंगे और साथ रहेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने चुनाव में उनको सपोर्ट किया, लेकिन बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारे नेताओं को हराया गया। उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हमने एक साथ लडकर कितनी सीटें जीती थीं, सबको पता है। अब जो लोग 2015 में साथ थे वो फिर से साथ हुए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप