सभी जगहों पर मिल रही है शराब, 10000 करोड़ का नुकसान, मांझी के बाद कांग्रेस विधायक शर्मा ने कहा-शराबबंदी खत्म हो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 17:25 IST2022-12-07T17:23:28+5:302022-12-07T17:25:14+5:30

बिहारः  कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है, ऐसी स्थिति अगर सरकार कानून का पालन नहीं कर पाती है तो उसे शराबबंदी खत्म कर देना चाहिए।

bihar cm nitish kumar Liquor available everywhere loss 10000 crores Jitan Ram Manjhi Congress MLA Ajit Sharma said end liquor ban | सभी जगहों पर मिल रही है शराब, 10000 करोड़ का नुकसान, मांझी के बाद कांग्रेस विधायक शर्मा ने कहा-शराबबंदी खत्म हो

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं होने की बात स्वीकारी थी।

Highlightsबिहार को दस हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।भाजपा शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है।जीतनराम मांझी भी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करते रहे हैं।

पटनाः बिहार में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के द्वारा तो शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की ही जा रही है। लेकिन अब महागठबंधन में भी यह मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के साथ-साथ जदयू के द्वारा भी शराबबंदी कानून पर सवाल उठाये जाने क बाद अब कांग्रेस के द्वारा भी इस कानून पर सवाल उठाया जाने लगा है।

नीतीश सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भी शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग कर दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है, ऐसी स्थिति अगर सरकार कानून का पालन नहीं कर पाती है तो उसे शराबबंदी खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अवैध रूप से शराब का कारोबार हो रहा है।

इस कानून की वजह से बिहार को दस हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबंदी नहीं है, भले ही इसको लेकर कानून बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि बिहार में जो कानून बनाया गया है वह बिलकुल सही है, लेकिन इसका ठीक ढंग से अनुपालन नहीं हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं जीतनराम मांझी भी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करते रहें हैं। यही नहीं जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं होने की बात स्वीकारी थी।

इसके आलावा पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस कानून को वापस लेने की वकालत की थी। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि बिहार में शराबंदी कानून लागू होने से पर्यटक यहां आना नहीं चाहते हैं। बिहार में प्लेन से उतरते ही लोगों को डराया जाता है। 

Web Title: bihar cm nitish kumar Liquor available everywhere loss 10000 crores Jitan Ram Manjhi Congress MLA Ajit Sharma said end liquor ban

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे