लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक दिल्ली हुए रवाना, सीट बंटवारे को दे सकते हैं फाइनल रूप

By भाषा | Updated: September 18, 2018 04:20 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य कारणों से अचानक दिल्ली जाने की बात बतायी है।

Open in App

पटना, 18 सितंबर:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना पूर्व घोषित कार्यक्रम के सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। संभावना जतायी जा रही है कि वह अपने उपचार के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजग के अन्य घटक दलों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकते हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक नीतीश आज दोपहर नई दिल्ली रवाना हुए और संभवतः अगले कुछ दिनों तक वे वहां रहेंगे। हालांकि सूत्रों ने नीतीश के स्वास्थ्य कारणों से अचानक दिल्ली जाने की बात बतायी लेकिन उनकी पार्टी जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि वे दिल्ली प्रवास के दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं।उल्लेखनीय है कि गत रविवार को यहां आयोजित जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के साथ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आर सी पी सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ सीट समझौते का मामला अंतिम चरण में है ।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील