लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री लालकिला फोटो देखकर खुश हो रहे हैं, नीतीश कुमार के लाल किले पर इफ्तार पार्टी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 17:39 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लालकिला का फोटो देखकर खुश हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार अब बूढ़े हो गए हैं और बीमार भी लगते हैं। नीतीश कुमार की सियासी साख लगातार घट रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद नीतीश कुमार के दावत-ए- इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लालकिला का फोटो देखकर खुश हो रहे हैं।

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार अब बूढ़े हो गए हैं और बीमार भी लगते हैं। जब नालंदा और सासाराम जल रहा था तब वे चैन की नींद सोये हुए थे। कहा कि नीतीश कुमार की सियासी साख लगातार घट रही है। ऐसी परिस्थिति में उनको लालकिला का सपना दिखा रहा है।

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को लालकिला का सपना दिखा रहा हैं, वे लोग पिछली बार दो ही सीटों पर सिमट गए थे। इस बार उनको दो सीटें भी नहीं मिलेंगी। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि 2014 की तरह 2024 में जेडीयू का कहीं भी खाता नहीं खुलेगा।

वहीं, सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा पर नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू नेता घटना को साजिश बताने पर तुले हुए हैं। इस मामले में बिहार पुलिस को कैसे खबर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस से कंट्रोल नहीं हुआ तो आखिर में मोदी जी की सेना को ही आना पड़ा। हम पूछना चाहते हैं कि इतना सारा कुछ हो गया बिहार की सरकार सोई हुई क्यों है?

बिहार सरकार ने 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि फ्लैग मार्च तक नहीं निकाला गया। जब मोदी जी और अमित शाह की पुलिस से ही कंट्रोल होना है तो अमित शाह ने ठीक ही कहा था कि उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे। रुल ऑफ लॉ करने के लिए अमित शाह ने ऐसा कहा था कि सीधा करो और हिम्मत नहीं है तो इस्तीफा करो।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष