लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने कृषि पदाधिकारियों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2025 17:24 IST

नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को बधाई देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करते हुए कहा कि कृषि पदाधिकारियों की बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। ऊर्जा ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित करने के बाद मुख्यमंत्री ने 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी / सहायक निदेशक (शष्य) एवं समकक्ष स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों तथा 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों सहित कुल 1007 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें 397 महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।

नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को बधाई देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करते हुए कहा कि कृषि पदाधिकारियों की बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग को आप लोग नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। कृषि में नए-नए तकनीकी युक्त कृषि कार्य किए जाएंगे। जिन 1007 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है, उनमें 397 महिला पदाधिकारी है। 

महिला पदाधिकारियों की इतनी बड़ी संख्या यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि कृषि के क्षेत्र में भी महिला पदाधिकारी की भूमिका पुरुष पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली है। 154 अभ्यर्थियों का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसा की गई है। 

नवनियुक्त पदाधिकारी जिला एवं अनुमंडल स्तर पर बीज उत्पादन से लेकर बीज वितरण तक का कार्य तथा किसानों को उचित मूल्य दिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुमंडल स्तर पर स्थापित किये जाने वाले मिट्टी जांच प्रयोगशाला आदि में कार्य करेंगे। 

853 अभ्यर्थियों का प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग अनुशंसा की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के अन्य खाली पदों के पद पर नियमित पदाधिकारियों का पदस्थापन किया जा सकेगा। 

इसके अतिरिक्त बीज निरीक्षक, सभी मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, सभी बीज गुणन प्रक्षेत्रों में कृषि निरीक्षक के साथ-साथ सभी प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रमंडल स्तर के कृषि कार्यालयों में सहायक कृषि पदाधिकारी के पदों पर नियमित पदस्थापन हो सकेगा। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने प्रतीक चिन्ह एवं कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?