लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार अपने दम पर विधायक का चुनाव भी नहीं जीत सकते, भाजपा ने कहा- 'राजनीतिक परजीवी' हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2022 19:02 IST

बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भी तब बाहुबलियों का सहयोग लिया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता ने बाहुबली अनंत सिंह के साथ नीतीश कुमार की दो तस्वीर को साझा किया है।खुद 1977-1980 में हारे! डर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते! भाजपा प्रवक्ता ने नीतीश कुमार को पुरानी तस्वीरों के माध्यम से करारा जवाब दिया है।

पटनाः भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परजीवी करार दिया है। दरअसल, नीतीश कुमार आठवीं दफे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन हरबार वह किसी ना किसी के सहारे मुख्यमंत्री बने हैं। यही वजह है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राजनीति परजीवी करार दिया।

भाजपा का दावा है कि नीतीश कुमार अपने दम पर विधायक का चुनाव भी नहीं जीत सकते। बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भी तब बाहुबलियों का सहयोग लिया करते थे।

भाजपा प्रवक्ता ने बाहुबली अनंत सिंह के साथ नीतीश कुमार की दो तस्वीर को साझा किया है। साथ ही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि "आजीवन कन्हइयां-पिठइयां चढ़ने वाले 'राजनीतिक परजीवी' भी पीएम से पूछते हैं, आप क्या थे? अपने बूते कभी सरकार बनाया? खुद 1977-1980 में हारे! डर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते!

किनके सहयोग से लोकसभा जाते रहे? यही चित्र आपकी छद्मवेशी- फ्रॉड राजनीति की हकीकत है। जदयू राजनीतिक गिरोह है। भाजपा प्रवक्ता ने नीतीश कुमार को पुरानी तस्वीरों के माध्यम से करारा जवाब दिया है। निखिल आनंद ने कहा है कि जो राजनीतिक परजीवी है वो भी प्रधानमंत्री से पूछ रहे कि आप क्या थे?  इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?