लाइव न्यूज़ :

बिहारः भाजपा के आगे झुके सीएम नीतीश, जांच के लिए तमिलनाडु भेजेंगे टीम, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2023 20:03 IST

बिहारः विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने कक्ष में गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु के डीजीपी से बात कर स्थिति की जानकारी ली थी।भाजपा के 5 अन्य विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दे दिया है।

पटनाः तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष के भारी विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की मांगों को मान लिया है। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु मामले में बिहार के डीजीपी को तलब कर यह निर्देश दिया है कि बिहार से एक टीम वहां भेजी जाए।

इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जांच टीम भेजे जाने के आग्रह को स्वीकारते हए डीजीपी को बुलाकर यह निर्देश दिया है कि तत्काल एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी जाए। दरअसल, विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके  कक्ष में गए।

इन दोनों नेताओं के इस मुलाकात के बाद नेता विपक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है और तमिलनाडु मामले में जांच के लिए बिहार से टीम भेजे जाने के बात कही गई है। विजय सिन्हा के साथ भाजपा के 5 अन्य विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद नीतीश कुमार ने इन लोगों को यह भरोसा दिया है किे सरकार अपनी तरफ से एक टीम तामिलनाडु भेजेगी।

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दे दिया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के सभी लोग सुरक्षित हैं। बिहारी मजदूरों की हत्या और पिटाई को लेकर जो वीडियो सामने आ रहा है वह सब फर्जी है। बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु के डीजीपी से बात कर स्थिति की जानकारी ली थी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल