लाइव न्यूज़ :

बिहारः राज्यपाल आर्लेकर से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश और मोदी, सियासी हलचल तेज, जानें क्या है वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2023 17:19 IST

बिहार के मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए थे?

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन के अंदर अलग हिस्सों में रिनोवेशन का काम होना है।भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि अधिकारी भी पहुंचे थे।नीतीश कुमार ने राजभवन में घूम-घूम कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया।

पटनाः बिहार की सियासत में बुधवार को उस वक्त एकाएक तब हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए। इनके निकलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने का क्या उद्देश्य था यह स्पष्ट तौर पर सामने आया भी नहीं था कि सुशील कुमार मोदी के राज्यपाल से मिलने पर सियासी हलचल बढ़ गई। मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए थे?

लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है, इस लिहाज से यह मुलाक़ात की गई है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि राजभवन के अंदर अलग हिस्सों में रिनोवेशन का काम होना है। उसी का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। साथ ही भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि अधिकारी भी पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने राजभवन में घूम-घूम कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया। राजभवन के राजेंद्र मंडपम सहित अन्य मरम्मत कार्य का प्रपोजल भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मांगा है। वहीं नीतीश कुमार के राजभवन जाने पर यह भी अटकलें हैं कि क्या वह जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं।

पिछले दिनों विपक्षी एकता की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार कैबिनेट में कांग्रेस के दो नेताओं को शामिल करने की बात कही थी। बिहार में 10 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस बार का मानसून सत्र केवल 5 दिनों का चलाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।

उधर, नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने के बाद अचानक सुशील मोदी का वहां पहुंच जाने से बिहार की राजनीतिक में अटकलबाजियां होने लगीं। सुशील मोदी और राज्यपाल के बीच काफी लंबी बात भी हुई। राजनीतिक कयासबाजियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात को औपचारिक बताया जाता रहा है। लेकिन सियासी गर्माहट कम नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में महागठबंधन से अलग होने की चिट्ठी सौंपने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मांझी और राज्यपाल के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई थी। इसके चंद दिनों बाद ही जीतन राम मांझी ने पाला बदलते हुए अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एनडीए में जाने की घोषणा कर दी थी।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?