लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंत्रिमंडल भंग, राज्यपाल से मिले सीएम नीतीश कुमार, सौंपा अपना त्याग पत्र, 15 नवंबर के बाद शपथ ग्रहण 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2020 19:53 IST

बैठक में नीतीश कुमार ने सभी सहयोगी मंत्रियों को धन्यवाद दिया. इसके बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को दिया. राज्यपाल फागू चौहान से नयी सरकार के गठन पर चर्चा किये जाने भी खबर है.

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा है कि 15 नवंबर के बाद शपथ ग्रहण के बात पर भी विचार किया गया है.संजय जायसवाल, सुशील मोदी, नित्यानंद राय समेत अन्य नेता नीतीश कुमार के घर पहुंचे थे. बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक 15 को 12.30 बजे होगी.

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की सहमति पर मंत्रिमंडल भंग करने की अनुशंसा की.

बैठक में नीतीश कुमार ने सभी सहयोगी मंत्रियों को धन्यवाद दिया. इसके बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को दिया. राज्यपाल फागू चौहान से नयी सरकार के गठन पर चर्चा किये जाने भी खबर है. चर्चा है कि 15 नवंबर के बाद शपथ ग्रहण के बात पर भी विचार किया गया है.

इसतरह से बिहार में नए जनादेश के अनुसार नई सरकार बनाने से पहले परंपराओं का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक की. दो मंत्रियों के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा को भंग करने की सिफारिश का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया है.

प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा. इस दौरान बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर भी दोनों की बीच बातचीत हुई. इससे पहले कैबिनेट की बैठक में नीतीश नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान आपलोगों ने अच्छा काम किया. आपके कामों को याद रखा जाएगा. इससे पहले आज दोपहर में एनडीए कोर कमेटी की बैठक हुई. कोर कमेटी में जदयू, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी शामिल हुए. संजय जायसवाल, सुशील मोदी, नित्यानंद राय समेत अन्य नेता नीतीश कुमार के घर पहुंचे थे. 

बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक 15 को 12.30 बजे होगी. इसबीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पटना पहुंचे हैं. वह विधायकों से वन- टू-वन बातचीत करेंगे.

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है. इस नई सरकार में दो नई पार्टियां हम और वीआईपी भी शामिल हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं. इसके आलावा चकाई सीट से विजयी निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी समर्थन किया है.

बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था. नीतीश कुमार ने यह नहीं बताया कि उनके आवास पर बैठक में क्या तय हुआ. बहरबाल जानकार सूत्र बताते हैं कि नये मंत्रिमंडल में प्रत्येक घटक के प्रतिनिधित्व और नये विधानसभा अध्यक्ष के मुद्दे पर चर्चा हुई.

इस बीच, ऐसी अटकलें हैं कि उपमुख्यमंत्री पद के लिये भाजपा की ओर से अति पिछड़े वर्ग से किसी नाम को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के स्थान पर किस को उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा या उत्तर प्रदेश की तरह से दो उप मुख्यमंत्री का प्रयोग दोहराया जा सकता है. भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के लिये आरएसएस में जुड़े नेता कामेश्वर चौपाल का नाम चर्चा में है.

चौपाल दलित समुदाय से आते हैं और वे 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि में आधारशिला रखने के लिये चर्चित रहे हैं. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें प्राप्त हुई है जो बहुमत के आंकड़े से तीन सीट अधिक है. इस बीच चकाई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। सिंह के पिता नरेंद्र सिंह राज्य के पूर्व मंत्री रहे हैं और जमुई जिले के प्रभावशाली राजपूत नेता माने जाते हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडियाकांग्रेसतेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए