लाइव न्यूज़ :

बिहार में पीएम मोदी और हो गया 'खेला', मंच पर दिखे नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2025 15:49 IST

भाजपा के मंच पर प्रकाश वीर ने आकर राजद को बड़ा झटका दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन लोगों की इच्छा थी की गया का नाम गयाजी रखें।

Open in App
ठळक मुद्देअब गयाजी में फल्गु नदी में सीता सेतु का निर्माण कराया गया है। बोधगया में विशिष्ट अतिथि गृह बनवाया गया है।प्रकाश वीर का टिकट कटने की बातें कही थी।

गयाजीः बिहार के गयाजी की रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार को 13 हजार करोड़ की सौगात मिली है। इसके लिए पीएम मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। इसके बाद यहां से बेगूसराय के सिमरिया जाकर नवनिर्मित गंगा ब्रिज का उद्घाटन करने जाएंगे। यह खुशी की बात है। हम आपको बताना चाहते हैं कि गयाजी और बोधगया में लाखों लोग आते हैं। पहले वाले लोग (लालू-राबड़ी) ठीक काम नहीं करते थे। अब गयाजी में फल्गु नदी में सीता सेतु का निर्माण कराया गया है। बोधगया में विशिष्ट अतिथि गृह बनवाया गया है।

हम कई चीजों को लिखवा रहे थे तो गयाजी को, गया लिख रहे थे। इसबीच राजद के दो विधायकों ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ दिया है। शुक्रवार को पीएम मोदी की गया की सभा में नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। नवादा से राजद की विधायक विभा देवी, राजद के पूर्व विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं।

राजबल्लभ प्रसाद यादव को बलात्कार मामले में पिछले दिनों ही पटना हाई कोर्ट से बरी किया गया था। उसके बाद से ही उनके एनडीए में आने के आसार लगाए जा रहे थे। अब विभा देवी के पीएम मोदी के मंच पर आने से इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं, प्रकाश वीर को लेकर कुछ महीने से लगातार चर्चा थी कि वे राजद छोड़ेंगे।

पिछले सप्ताह जब तेजस्वी नवादा गए थे उस दौरान भी उन्होंने प्रकाश वीर का टिकट कटने की बातें कही थी। वहीं अब भाजपा के मंच पर प्रकाश वीर ने आकर राजद को बड़ा झटका दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन लोगों की इच्छा थी की गया का नाम गयाजी रखें। आज हमलोगों ने गया का नाम सब दिन के लिए गयाजी हो गया ये सब काम किया जा रहा है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बिहार में बहुत बुरा हाल था। पहले कोई कपड़ा ठीक से नहीं पहन पाता था। महिलाओं के लिए किसी ने काम नहीं किया था। मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं हुआ था। हमने सबके लिए काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है।

इस साल के बजट में राज्य को स्पेशल पैकेज मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुत ज्यादा काम कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। हाल ही में कुछ नए काम भी करवाए गए हैं। कुछ नए फैसले लिए गए जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी को फायदा देने का काम कर रही है। 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई। पहले से कम पैसे में लोगों को बिजली दी जा रही थी, मगर अब यह तय कर ली गई कि 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी पर हम बहुत आगे बढ़ गया है और 10 लाख रोजगार के बदले अब 39 लाख रोजगार देने की दिशा में काम हो रहा है। अगली बार 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी।

टॅग्स :बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'