लाइव न्यूज़ :

Bihar chunav congress list 2025: अब तक 60 उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस ने चौथी सूची में 6 उम्मीदवार को उतारा, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2025 10:50 IST

Bihar chunav congress list 2025: प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने रविवार रात छह उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।सिकंदरा से विनोद चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Bihar chunav congress list 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह और उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अब तक कुल 60 उम्मीदवारों की घोषणा की है, हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के चलते यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने रविवार रात छह उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अररिया से आबिदुर रहमान, अमौर से जलील मस्तान, बरारी से तौकीर आलम, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा से विनोद चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख थे।

कांग्रेस ने शुक्रवार को दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से ऋषि नारायण मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया, जो पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पौत्र हैं। पार्टी ने शनिवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए थे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसBJPआरजेडीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?