लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: संविधान गौरव अभियान से शुरुआत, बिहार में पांच बड़े सम्मेलन?, अमित शाह, राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान भरेंगे हुंकार 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 15:43 IST

Bihar Chunav 2025: 23 जनवरी को मोतिहारी में सभा, 24 जनवरी को रक्सौल में तो 25 जनवरी को सीतामढ़ी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की ओर से इन नेताओं के आगमन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।फिलहाल इन नेताओं के कार्यक्रम के लिए शेड्यूल की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के तहत आज गोपालगंज में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। एक ओर जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संवाद यात्रा के माध्यम से अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर एनडीए की ओर से हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने मंगलवार से संविधान गौरव अभियान की भी शुरुआत कर दी है। यह कार्यक्रम एक साल तक पूरे बिहार में चलेगा, जिसमें पांच बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी स्तर पर इन नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जल्द ही पार्टी की ओर से इन नेताओं के आगमन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

फिलहाल इन नेताओं के कार्यक्रम के लिए शेड्यूल की तैयारी की जा रही है। इस अभियान के संयोजक और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल तथा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने बताया कि भाजपा और मोदी सरकार द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिए गए सम्मान और संविधान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को जनता तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

21 से 25 जनवरी तक पूरे बिहार में विभिन्न स्थानों पर संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के तहत आज गोपालगंज में सम्मेलन का आयोजन किया गया। 23 जनवरी को मोतिहारी में सभा, 24 जनवरी को रक्सौल में तो 25 जनवरी को सीतामढ़ी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शामिल होंगे। अन्य जिलों के कार्यक्रम की तिथियां जल्द ही तय की जाएंगी। इन सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह अभियान डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के साथ-साथ पार्टी के सामाजिक आधार को मजबूत करने का प्रयास है।

टॅग्स :बिहारBJPअमित शाहराजनाथ सिंहशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?