लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: 20 सीट से कम पर नहीं मानेंगे?, विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी ने एनडीए पर दवाब बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 21:15 IST

Bihar Chunav 2025: जीतन राम मांझी (80) ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी हम के बारे में कहा, ‘‘ वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं।अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है।ऐसी मुलाकातें हमें राजग के भीतर अच्छा समन्वय बनाए रखने में मदद करती हैं।

Bihar Chunav 2025:  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में "20 से अधिक सीट" की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने यहां आये थे। मांझी (80) ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी हम के बारे में कहा, ‘‘ वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।’’

हम के एकमात्र सांसद मांझी ने हाल के उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा,‘‘ हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।’’ हाल में मांझी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के "20 विधायकों" की आवश्यकता जताई थी।

मांझी ने हाल में धमकी भी दी थी कि अगर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर उचित स्थान नहीं मिला, तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अपने बयान से पलट गए। बाद में रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री ने पटना स्थित अपने आवास पर एक भोज का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा, ‘‘ऐसी मुलाकातें हमें राजग के भीतर अच्छा समन्वय बनाए रखने में मदद करती हैं।

जिसे आप पत्रकार शरारती अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।’’ उन्होंने मोदी सरकार की इस बात के लिए भी प्रशंसा की कि ‘बिहार को उससे ज़्यादा आर्थिक मदद की गई है, जितना उसे विशेष श्रेणी का दर्जा मिलने पर मिलता।’ उन्होंने कहा, "कल का बजट बिहार के लिए उतना ही उदार था, जितना एक साल पहले पेश किया गया था।’’ बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा है।

टॅग्स :बिहारपटनाजीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?