लाइव न्यूज़ :

Bihar: स्कॉटलैंड जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 29, 2024 16:37 IST

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल यानी एक मार्च को खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबजट सत्र खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगेनीतीश ने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए जरूरी दस्तावेज को समर्पित कियानीतीश कुमार के पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो रही थी

Bihar: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल यानी एक मार्च को खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे। विदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के मौर्य लोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचे और अपने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए जरूरी दस्तावेज को समर्पित किया। दरअसल, नीतीश कुमार के पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो रही थी।

इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही दूसरी बार पासपोर्ट कार्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट सत्र के बाद 6 दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और कुछ अधिकारी भी विदेश जाएंगे। मुख्यमंत्री आगामी 4 मार्च से लेकर 10 मार्च तक यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे स्कॉटलैंड के साथ साथ अन्य यूरोपीय देशों का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री यूके में आधुनिक तरीके से बन रहे साइंस सिटी का भी जायजा लेंगे। यूरोप में करीब एक हफ्ते का समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री वापस बिहार लौट आएंगे। 8 मार्च को उनकी वापसी के संभावना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2 मार्च को बिहार दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार को भी सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा करना है।

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और वहां से आगे की यात्रा पर जाएंगे। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?