लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' पर निकले

By संदीप दाहिमा | Updated: January 16, 2026 12:02 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 16 जनवरी को समृद्धि यात्रा के लिए रवाना हो गये हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' पर निकले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 16 जनवरी को समृद्धि यात्रा के लिए रवाना हो गये हैं। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बात का जायजा लेंगे कि आखिर सरकारी परियोजना कितना पूरा हुआ है? जानकारों के अनुसार यात्रा का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा करना और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानना है।समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मुख्यमंत्री और जनता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ एसएसबी को भी अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 जनवरी को मोतिहारी में कई योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों को प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धनौती नदी पर बन रहे लगभग 8 करोड़ रुपए के पुल का भी निरीक्षण करेंगे। पुल निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा है और इसके तैयार होने से करीब आधा दर्जन प्रखंड सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभाग प्रमुखों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर समृद्धि यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनता से सीधे बात करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू होने वाली है। कैबिनेट सचिवालय कुछ ही दिनों में पूरी यात्रा का विवरण सार्वजनिक करेगा। बताया जाता है कि समृद्धि यात्रा के दौरान समीक्षा बैठकों में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और परियोजनाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस यात्रा के माध्यम से सरकार का उद्देश्य योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ाना और जनता के सामने अपने कामकाज की प्रगति दिखाना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाBJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?