लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर के बीच ब्लैक फंगस भी महामारी घोषित, नीतीश सरकार ने जारी किया निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2021 21:36 IST

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच बिहार ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है. बिहार में पटना के बाद छपरा से ब्लैक फंगस के सबसे अधिक केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया, शनिवार को बैठक के बाद फैसला सरकारी अस्पतालों को भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ब्लैक फंगस के इलाज करने का आदेशबिहार में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा नए केस पटना के बाद छपरा शहर में सामने आए हैं

पटना: बिहार में जारी कोरोना के तांडव के बीच आई नई आफत ब्लैक फंगस को भी बिहार सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है. राज्य सरकार ने शनिवार को यह निर्णय लिया है कि ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किये जाने के बाद अब इसका इलाज भी पेंडेमिक के तहत किया जाएगा. 

सरकारी अस्पतालों को भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार इस बीमारी का इलाज करने का आदेश दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि राज्य में ब्लैक फंगस के मामलों में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है. प्रदेश में पिछले कुछ घंटे के अंदर ब्लैक फंगस के नए केस सामने आने के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ गई है. 

पटना ने ब्लैक फंगस के 32, छपरा में 7 मामले

ब्लैक फंगस के राज्य में 39 नए केस शुक्रवार को सामने आए थे. इनमें से 8 मरीजों को भर्ती कराना पड़ा है. 39 मामलों में से 32 पटना के तीन अस्पतालों में और 7 मामले छपरा शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे हैं. 

राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 174 मरीजों की पहचान की जा चुकी है. शुक्रवार को पटना एम्स में कुल 30 मरीज ऐसे पहुंचे जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे. इनमें से 7 को पटना एम्स में भर्ती कर लिया गया जबकि बाकी को दवा देकर वापस भेज दिया गया. 

वहीं, आईजीआईएमएस में भी एक मरीज शुक्रवार को भर्ती किया गया था, जबकि बाकी मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया है. पटना के पारस अस्पताल में एक मरीज लक्ष्मण के साथ पहुंचा था, जिसे दवा देकर घर वापस भेज दिया गया है. 

आईजीआईएमएस अस्पताल अलर्ट मोड पर

पटना के आईजीआईएमएस को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सरकार ने अलर्ट मोड में रखा हुआ है. इस बीच पटना एम्स में ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों की संख्या बढकर 42 हो गई है. 

वहीं तीन मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं. पटना के आईजीआईएमएस में कुल 39 मरीजों का इलाज हुआ है, जिनमें 12 डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट चुके हैं. सबसे ज्यादा केस पटना के अलावे छपरा शहर में सामने आए हैं. केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस को पहले ही महामारी घोषित कर रखा है.

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब