लाइव न्यूज़ :

बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी सायली सावलाराम धूरत केंद्रीय गृह मंत्री पदक से होंगी अलंकृत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2022 18:27 IST

बिहार से सायली सावलाराम धूरत के साथ-साथ एसपी विनय तिवारी को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस के इन दो एसपी समेत सात पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से अलंकृत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कुल 151 पुलिस अधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया एसपी सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक दिया जाएगा

पटना: बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी और मुंबई निवासी सायली सावलाराम धूरत को केंद्रीय गृह मंत्री पदक नवाजा जाएगा। एसपी सायली सावलाराम धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक दिया जाएगा। जांच में उत्कृष्टता के लिए हर साल 12 अगस्त को देश भर के पुलिस व जांच पदाधिकारियों का नाम पदक के लिए घोषित किया जाता है। 

बिहार से सायली सावलाराम धूरत के साथ-साथ एसपी विनय तिवारी को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस के इन दो एसपी समेत सात पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से अलंकृत किया गया है। इस तरह से देशभर में कुल 151 पुलिस अधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया है। 

पिछले साल भी बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया था। बिहार के दो आईपीएस अधिकारी सायली सावलाराम धूरत और विनय तिवारी को केंद्र सरकार से सम्मान मिलेगा। बिहार के आईपीएस अधिकारियों के साथ ही बिहार पुलिस के दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

अपराधिक मामलों में अनुसंधान की उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले बिहार के इन पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों में एसपी सायली सावलाराम धूरत, एसपी विनय तिवारी, इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, सब-इंस्पेक्टर मो. चांद परवेज और सब-इंस्पेक्टर मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं। 

एसपी सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक दिया जाएगा। वहीं पटना में हुए रूपेश हत्याकांड मामले का उद्भेदन करने के लिए पटना के तत्कालीन सिटी एसपी विनय तिवारी समेत पटना पुलिस के दो इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर का चयन पदक के लिए किया गया है। 

दरअसल, पटना में जनवरी 2021 में इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले की जांच एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में हुई थी। विनय तिवारी ने पूरे मामले का उद्भेदन किया और रुपेश की हत्या की गुत्थी सुलझाई। कहा जा रहा है कि इसी मामले में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए विनय को पुरस्कृत किया जाएगा। 

बता दें कि हर वर्ष भारत सरकार की ओर से अपराध मामलों के बेहतर अनुसंधान करने वाले देश के सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री जांच उत्कृष्टता पुरस्कार कहा जाता है। 

टॅग्स :Bihar Policeगृह मंत्रालयhome Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत