लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Meeting: जमीन सर्वे को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला?, 6 महीने का और समय, 33 प्रस्तावों पर मुहर, 1 रुपये की टोकन राशि में आंख इलाज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2024 16:26 IST

Bihar Cabinet Meeting: पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम के बगल में 1.60 एकड़ जमीन को बिहार सरकार 99 साल के लीज पर शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया को देने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआंख हॉस्पिटल में मुफ्त में आंखों का इलाज करेगी। 1 रुपये की टोकन राशि पर जमीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें जमीन सर्वे की समय सीमा बढ़ाना भी शामिल है। जमीन सर्वे के लिए 6 महीने का और समय दिया गया है। सेल्फ डेक्लियशन के लिए 180 ऑफिस डे का समय मिला है। इसके तहत अब रैयत का दावा करने के लिए 60 ऑफिस डे और दावे के निपटारा के लिए 60 ऑफिस डे मिलेंगे। नीतीश कैबिनेट में लिए गए प्रमुख फैसलों में पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम के बगल में 1.60 एकड़ जमीन को बिहार सरकार 99 साल के लीज पर शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया को देने का निर्णय लिया है। इस आंख हॉस्पिटल में मुफ्त में आंखों का इलाज करेगी। इस फाउंडेशन को सरकार ने मात्र 1 रुपये की टोकन राशि पर जमीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है। सहरसा में पर्यटन के विकास के लिए 98 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्ती सर्वे के नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। रोजगार पर बड़ा फैसले लेते हुए जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के अंतर्गत कई पदों का सृजन करने को हरी झंडी मिल गई है।

इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पंप ऑपरेटर के 493 पदों का सृजन किए जाएंगे। जीविका दीदी के द्वारा अब आयुर्वेदिक होम्योपैथिक अस्पताल में भोजन की व्यवस्था की जाएगा। ऊर्जा विभाग के तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इंडो नेपाल बॉर्डर पर सड़क बनाने को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा गर्दनीबाग में मंत्री आवास के साथ साथ परिषद सदस्यों के लिए और भी आवास बनाए जाएंगे। पटना के कंकड़बाग में बनने वाले शंकर नेत्रालय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गरीब लोगों का मुफ्त इलाज होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार उपचार्य शिक्षक संवर्ग नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी गई है। बिहार परिचारिका संपर्क नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी गई है। वित्त विभाग के अंतर्गत बिहार वित्त संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी मिली है। सूचना जनसंपर्क विभाग के जनसंपर्क एजेंसी का चयन को लेकर निविदा आमंत्रित करने को मंजूरी दी गई है। सूचना जनसंपर्क विभाग में सोशल मीडिया एजेंसी का चयन करने को लेकर निविदा का मंजूरी दी गई है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता