लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द?, जदयू और भाजपा में बनी सहमति, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया खुलासा, बोर्ड-निगम का गठन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2024 18:49 IST

Bihar Cabinet Expansion: दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बोर्ड-निगम का गठन अब कभी भी हो सकता है। पूरी सूची तैयार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू और भाजपा के बीच सहमति बन गई है।पार्टियां और बेहतर समन्वय बना कर काम करेगी।जेपी नड्डा ने अपने बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। इसका खुलासा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोमवार को किया। दिलीप जायसवाल आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई। वहीं, उमेश कुशवाहा से मुलाकात करने के बाद दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बोर्ड-निगम का गठन अब कभी भी हो सकता है। पूरी सूची तैयार हो गई है। जदयू और भाजपा के बीच सहमति बन गई है।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां और बेहतर समन्वय बना कर काम करेगी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द होने जा रहा है। इस मामले में भी भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गई है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

उसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई थी और नीतीश कुमार ने फेरबदल पर सहमति जता दी थी। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल के फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। दिलीप जायसवाल को खुद मंत्री पद से इस्तीफा देना है। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभानी है और एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उन्हें मंत्री पद छोड़ना है।

इसके साथ ही भाजपा के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकने की चर्चा चल रही है। मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी हो सकती है और नए लोगों को जगह दी जा सकती है। उधर, दिलीप जायसवाल से हुई मुलाकात के बाद उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू में बेहतर कोओर्डिनेशन के लिए बातचीत हुई है। दोनों पार्टी मिलजुल कर बेहतर काम कर रही हैं और संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल हो रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी