लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 36?, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने खेला दांव, जानिए कौन हैं 7 मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2025 17:48 IST

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, भाजपा से सात नये चेहरे शामिल।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Cabinet Expansion Live: मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी राजभवन में मौजूद थे। Bihar Cabinet Expansion Live: सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली। Bihar Cabinet Expansion Live: संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में मंत्री पद की शपथ ली।

पटनाः बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे में एक बार फिर से नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार किया गया। बुधवार के शाम 4 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में भाजपा के 7 विधायकों बारी-बारी से शपथ दिलवाई। भाजपा कोटे से सबसे पहले संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ ली। वहीं संजय सरावगी के बाद सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली। जबकि सुनील कुमार के जीवेश मिश्रा ने भी मैथिली भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। इसी तरह सभी ने शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी राजभवन में मौजूद थे। नीतीश सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 36 हो गए।

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे

इसके पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच बुधवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। हालांकि वो बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

Bihar Cabinet Expansion Live: राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू को शामिल

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज हुए मंत्रिपरिषद के विस्तार में भाजपा के संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीबेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू को शामिल किया गया।

Bihar Cabinet Expansion Live: सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बने

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जाति का पासा फेका है। अति पिछड़ी जातियों से लेकर अगड़ी जाति पर फोकस किया जा रहा है। जिन लोगों को मंत्री बनाया गया है, उनमें राजपूत, भूमिहार, वैश्य अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं। रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है। ये तेली जाति से आते हैं। वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बने हैं।

Bihar Cabinet Expansion Live:  राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लिया

ये अति पिछड़ी जाति में कैवट जाति से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लिया। राजू सिंह साहिबगंज से भाजपा के विधायक हैं। जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये गए हैं। ये भूमिहार जाति से आते हैं। अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू भी मंत्री बन रहे हैं। ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं।

Bihar Cabinet Expansion Live: 7 नए मंत्रियों से 240 सीटों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी वैश्य जाति से आते हैं। जानकारों के अनुसार चुनाव के पहले सभी समुदायों के संतुलित प्रतिनिधित्व पर मुख्य रूप से जोर दिया गया है। इस कैबिनेट विस्तार को इसी साल के आखिरी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इन 7 नए मंत्रियों से 240 सीटों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में जाति गणना 2022 के अनुसार हिंदुओं में यादव जाति की आबादी सबसे ज्यादा

इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। भाजपा ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र से 2 विधायकों को मंत्री बनाया है। बता दें कि भाजपा अपने इस दांव से मिथिलांचल के करीब 50 सीटों पर लीड लेने की कोशिश करेगी। बिहार में जाति गणना 2022 के अनुसार हिंदुओं में यादव जाति की आबादी सबसे ज्यादा है।

Bihar Cabinet Expansion Live: जदयू कोटे से विजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री

यादवों की आबादी 14.26 फीसदी है। वहीं वर्ष 2020 में यादव जाति से 52 विधायक बने थे। वहीं 2015 में 61 विधायक यादव जाति से जीते थे। ऐसे में जिन यादवों की सबसे ज्यादा संख्या है। उनमें से किसी को भाजपा कोटे से मंत्री नहीं बनाना बड़ा आश्चर्य बना हुआ है। वहीं जदयू कोटे से विजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री हैं। न सिर्फ यादव बल्कि भाजपा कोटे से किसी भी मुसलमान को मंत्री नहीं बनाया गया है।

Bihar Cabinet Expansion Live: भाजपा कोटे से किसी भी मुसलमान को मंत्री नहीं बनाया गया

बिहार सरकार के जातिगत सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ है। इसमें 81.99 फीसदी हिंदू और 17.70 फ़ीसदी मुसलमान हैं। वहीं 2020 में 19 मुस्लिम विधायक जीतकर आए। 2015 में नीतीश-लालू एक साथ थे तो मुस्लिम विधायकों की संख्या 24 पहुंच गई थी। हालांकि भाजपा कोटे से किसी भी मुसलमान को मंत्री नहीं बनाया गया है। 

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में कुशवाहाओं की आबादी 4.27 फीसदी 

बता दें कि बिहार में कुशवाहाओं की आबादी 4.27 फीसदी है। जबकि कुर्मी समाज की आबादी 2.87 फीसदी। इसके अलावा तेजी समाज की आबादी 2.81 फीसदी है। बिहार में भूमिहारों की आबादी 2.8 फीसदी है। राजपूत की आबादी बिहार में 3.45 फीसदी है। जबकि मल्लाह समाज की आबादी 2.60 फीसदी है। यह आंकड़े तब के हैं, जब 2023 में जातिगत जनगणना बिहार में की गई थी।

दरअसल, बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव जिस वोट बैंक को हर बार साधते रहे हैं, उसमें भाजपा की सेंध लगाने की कोशिश है। राजद को एमवाय(माय) के अलावा भी राजपूत, ओबीसी जातियां भी लंबे समय से वोट करती रही हैं। ऐसे में इस बार कैबिनेट विस्तार में भाजपा ने राजपूत, भूमिहार, केवट, तेली, कुशवाहा, कुर्मी और मारवाड़ी समाज से लोगों को जगह मिली है।

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार भाजपा के मंत्रियों की संख्या 21

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा मंत्री पद का इस्तीफा देने के बाद बिहार में मंत्रियों की संख्या 29 हो गई थी। जिसमें भाजपा कोटे से 14, जदयू से 13, हम से 1 और एक निर्दलीय कोटे से 1 विधायक मंत्री थे। लेकिन इन 7 विधायकों के मंत्री पद का शपथ लेते ही भाजपा के मंत्रियों की संख्या 21 हो गई।

ऐसे में जिन मंत्रियों के पास अभी दो या उससे अधिक विभाग है, उनका विभाग भी छीना जा सकता है। कई मौजूदा मंत्री कई विभागों की देखरेख करते हैं। यह संभावना है कि इनमें से कुछ विभागों को नए मंत्रियों को सौंप दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तीन विभागों का प्रबंधन करते हैं, जिसमें सड़क निर्माण, खान और भूविज्ञान, और कला, संस्कृति और युवा।

Bihar Cabinet Expansion Live: जेपी नड्डा ने भाजपा के नेताओं संग महत्वपूर्ण बैठक

इसी तरह, मंत्री संतोष सुमन सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन की देखरेख करते हैं। मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा और प्रेम कुमार सहित अन्य मंत्री दो-दो विभाग संभालते हैं। इनके विभागों में कटौती की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले 2 दिनों से बिहार में थे। इस दौरान जेपी नड्डा ने भाजपा के नेताओं संग महत्वपूर्ण बैठक की थी।

वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अचानक जेपी नड्डा से मिलने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। दरअसल, 243 सदस्यीय विधानसभा में 36 मंत्री हो सकते हैं। बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार 15 मार्च, 2024 को हुआ था, जब 21 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें नीतीश कुमार की जदयू से नौ और सहयोगी भाजपा से 12 को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

Bihar Cabinet Expansion Live:  भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद

इसके पहले  28 जनवरी, 2024 को नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ वापस चले गए थे और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके  46 दिन बाद नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। वहीं, दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं।

मुझे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितना बड़ा पद दिया गया। यह बहुत ही जिम्मेदारी बड़ा पद है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के साथ-साथ बिहार भाजपा के अध्यक्ष की भूमिका दोनों साथ-साथ निभा रहा था।

ऐसे में दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में भाजपा एक व्यकित एक पद सिद्धांत के तहत मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे जो विभाग मिला, मैंने उसकी सेवा करने की पूरी कोशिश की और मुझे यह अवसर देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का भी आभारी हूं।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?