लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनावः अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे हो..!, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर भड़के तेजप्रताप यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2021 18:42 IST

Bihar by-elections: कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार ने बिना नाम लिए राजद परिवार पर हमले किए. इसपर तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू प्रकरण के दौरान कन्हैया कुमार को जेल जाना पड़ा था. लालू यादव ने कन्हैया के लिए खुलकर समर्थन किया था.कन्हैया कुमार ने कहा है कि इस समय देश में दो ही ध्रुव हैं, या तो कांग्रेस या भाजपा.

पटनाः बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद राजद और कांग्रेस अब एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाना चाह रहे हैं. ऐसे में महागठबंधन को लेकर सूबे की सियासत एक बार फिर से उबाल आ गया है.

एक दिन पहले कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार ने बिना नाम लिए राजद परिवार पर हमले किए. इसपर तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है. तेजप्रताप ने कन्हैया कुमार को गैंग वाला (टुकडे-टुकडे गैंग) बताया है. उन्होंने कन्हैया कुमार को गैंग वाला नेता बताते हुए ट्वीट कर लिखा कहा कि, “जबसे आए हो, अक्कड-बक्कड कुच्छो बोलते जा रहे हो..! गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक पाले हो का..? याद रखो कि अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते..!”

इस ट्वीट के जरिये कन्हैया को तेजप्रताप ने यह याद दिलाने की कोशिश की कि जेएनयू प्रकरण के दौरान कन्हैया कुमार को जेल जाना पड़ा था. उस वक्त लालू यादव ने कन्हैया के लिए खुलकर समर्थन किया था. वे एक तरह से ढाल बनकर खडे हो गए हैं. बता दें कि छात्र राजनीति से ही चर्चा में आए कन्हैया कुमार ने कहा है कि इस समय देश में दो ही ध्रुव हैं, या तो कांग्रेस या भाजपा.

राजद का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के साथ नहीं रहने वाले लोग बताएं कि वे किसके साथ हैं. कन्हैया ने राजद प्रवक्ता मनोज झा का नाम लिए बगैर कहा कि एक पढे़-लिखे प्रवक्ता लठैत की भाषा बोल रहे हैं. उन्हें बताना चाहिए कि कांग्रेस छोड़कर क्या कोई ऐसा दल है, जिसने भाजपा को गले नहीं लगाया हो.

स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले जान लें कि 40 लोकसभा सीट में से एक सीट विपक्ष ने जीती और वह कांग्रेस की है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार, जिग्‍णेश मेवानी और हार्दिक पटेल शुक्रवार को पटना पहुंचे. इसके बाद सदाकत आश्रम में प्रेस से बात करते हुए कन्‍हैया कुमार तेजस्‍वी यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन हमले जरूर किए. उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए वे लोग कोना-कोना खेल रहे हैं.

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवकन्हैया कुमारपटनालालू प्रसाद यादवहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर