लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में शराब के धंधेबाजों के घरों पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी सुनीता मैडम सहित 19 माफियाओं पर कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2022 17:54 IST

नालंदा में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने शराब के धंधेबाजों पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. शराब के धंधे से जुड़े 19 आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए गए.

Open in App
ठळक मुद्देमकानों को तोड़ने की शुरुआत शराब की मुख्य धंधेबाज सुनीता मैडम के घर से की गई।साथ ही रज कुमार, नगीना चौधरी, संतोष चौधरी, अंडा चौधरी, देवानंद पासवान, आकाश पासवान जैसे लोगों के घर तोड़े गए।कुछ दिन पहले प्रशासन ने सभी 19 शराब धंधेबाजों के घरों पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा था।

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 शराब धंधेबाजों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में की गई है. इस मामले में अब तक 19 शराब धंधेबाजों की पहचान कर जेल भेजा जा चुका है.

प्रशासन ने सभी 19 शराब धंधेबाजों के घरों पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा था. समय पर उन लोगों के द्वारा मकान संबधी किसी तरह के कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. शराब पीने से हुए मौत के बाद राज्य का यह पहला मामला है, जिसमें कार्रवाई करते हुए धंधेबाजों के मकान को तोड़ा गया है. 

मुख्य आरोपी सुनीता मैडम के घर से कार्रवाई की शुरुआत

मकानों को तोड़ने की शुरुआत मुख्य धंधेबाज सुनीता मैडम के घर से की गई है. इस दौरान पुलिस ने सुनीता के घर से एक कट्टा भी बरामद किया है. यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग के नेतृत्व में की गई. इस कार्रवाई में किसी तरह का कोई परेशानी न हो इसके लिए डीएसपी, डीसीएलआर, सर्किल इंस्पेक्टर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.

हालांकि, जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन द्वारा इलाके का सर्वे कर करीब 1200 से अधिक लोगों को नोटिस कर जमीन संबंधित कागजातों की मांग की थी. हालांकि भारी हंगामे के बाद सिर्फ प्रशासन ने जहरीली शराब कांड के आरोपियों के घर को तोड़ने की बात कही थी. 

जिन धंधेबाजों के मकानों को तोड़ा गया है, उसमें सुनीता देवी उर्फ मैडम, सूरज कुमार, नगीना चौधरी, संतोष चौधरी, अंडा चौधरी, देवानंद पासवान, आकाश पासवान, विकास पासवान, जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा, कारू पासवान, जितेंद्र चौधरी, रंजीत पासवान, पुकार विंद, चिंटू कुमार, पंकज पंडित, संजय पासवान उर्फ भोमा, मीना देवी उर्फ बुढिया, मितु चौधरी और चंदन पासवान के घर शामिल है. ये लोग अवैध रूप से पहाड़ी इलाके में घर बना कर रह रहे थे.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया