लाइव न्यूज़ :

Bihar bridge collapse: एक और पुल!, गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2024 11:35 IST

Bihar bridge collapse: खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने को बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देBihar bridge collapse: निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है।Bihar bridge collapse: पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है।Bihar bridge collapse: घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Bihar bridge collapse: बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा ढह गया। इससे पहले निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा 5 जून 2023 को गिर गया था। तीसरी बार है, जब गंगा नदी पर पुल टूटा है। 29 अप्रैल, 2022 को आंधी के दौरान पहली बार उसी पुल का एक हिस्सा ढह गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में चार हफ्ते में 15 पुल ढह गए हैं। ध्वस्त पुल में वह पुल भी शामिल है, जो अररिया जिले के फारबिसगंज ब्लॉक के अमहारा गांव में परमान नदी पर स्थित है, जो बाढ़ के पानी के भारी दबाव के कारण बह गया था।

बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने को बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया। पांडे ने कहा, "एक बात बताना चाहूंगा कि निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां हैं, उसे ठेकेदार द्वारा तोड़ा जाना है।

वहां निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है। ठेकेदार पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है।" उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पिछले साल इस पुल के चार-पांच खंभे ढह गए थे, जिससे पूरा हिस्सा नदी में समा गया था। पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुल ढह गए हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया