लाइव न्यूज़ :

Bihar BPSC: बिहार में जल्द ही 170461 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी, 15 जून से ऑनलाइन आवेदन, जानें क्या है परीक्षा प्रारूप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 17:25 IST

Bihar BPSC: बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित आयोग और विभाग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। मेन पेपर में 120 प्रश्न ही होंगे।एक पद के लिए एक ही मेन पेपर होगा।

Bihar BPSC: बिहार में जल्द ही 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक-दो दिनों में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। बीपीएससी, शिक्षा विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की आज हुई बैठक में परीक्षा के प्रारूण को अंतिम रूप दे दिया गया है। 

बैठक के बाद बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि परीक्षा का प्रारूप तैयार हो गया है और एक- दो दिनों में विज्ञापन निकाला जाएगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। पहले मेन पेपर में 150 प्रश्न होने थे, लेकिन अब मेन पेपर में 120 प्रश्न ही होंगे। एक पद के लिए एक ही मेन पेपर होगा।

अतुल प्रसाद ने बताया कि बीएड-डीएलएड में अपीयरिंग हैं, इनको भी मौका मिलेगा। इसके लिए शैक्षणिक और प्रशिक्षण के योग्यता पूरी होनी चाहिए। इसके लिए 31 अगस्त तक की सीमा होगी। आयोग द्वारा जब वेरिफिकेशन किया जाएगा, उस वक्त उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

डीएलएड और बी.एड के साथ ही सीटीईटी अपीरियिंरग अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा, पर ऐसे अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक पास कर प्रमाण पत्र ले लेना होगा। बता दें कि बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित आयोग और विभाग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ कि नियुक्ति परीक्षा में बीएड और डीएलएड अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल वैसे छात्र-छात्राओं को भी आवेदन का मौका मिलेगा जो टेट, सीटेट या एसटीईटी पास हों। 

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?