लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में ईद के दिन बम विस्फोट, सकते में लोग, लागू है धारा 144, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2023 18:24 IST

बिहारः पहाड़पुरा इलाके में एक घर में विस्फोट होने की घटना ने सनसनी फैला दी। इस विस्फोट में दो लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देबम बनाने के दौरान धमाका हुआ है।पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा की घटना के बाद अभी दहशत का माहौल समाप्त भी नही हुआ था कि ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक धमाके ने लोगों ने होश उड़ा दिए। यह घटना तब घट गई, जब बिहारशरीफ में ईद के मौके पर भी धारा 144 को लागू था।

इसके बावजूद पहाड़पुरा इलाके में एक घर में विस्फोट होने की घटना ने सनसनी फैला दी। इस विस्फोट में दो लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बम बनाने के दौरान धमाका हुआ है हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि बिहार थाना क्षेत्र पहाड़पुर मोहल्ले में हर दिन की तरह शनिवार को भी लोग अपने काम धंधे में लगे थे, तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया।

मौके पर एसपी अशोक मिश्रा, डीएम शशांक शुभंकर और पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गुमटी के बगल के झोपड़ी में कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी अंदर से सफेद धुआं निकला और तेज धमाका हुआ। घटनास्थल पर खून के छींटे भी दिखाई दिए हैं।

जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि धमाके में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी तरह के विस्फोट का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन पूरी जांच के लिए पटना के एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

फिलहाल एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका हुआ है। झोपड़ी के अंदर टीन के डिब्बे मिले हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि बम बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ हो।

बता दें कि रामनवमी के बाद बिहारशरीफ में व्यापक तौर पर दंगा देखने को मिला था। उसके बाद से ही इस संवेदनशील इलाके में पुलिस की सख्त पहरेदारी है। वहीं ईद को देखते हुए इसे और ज्यादा सख्त किया गया है। बावजूद इसके इस तरह के धमाके ने पुलिस के होश उड़ा दिए।

टॅग्स :ईदबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील