लाइव न्यूज़ :

Breaking News: बिहार में एक-दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस मार्क देकर किया जाएगा पास

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2020 21:15 IST

बिहार सरकार ने एक या दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस नंबर देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार ने मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने एक या दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस नंबर देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

पटना: बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए नीतीश सरकार ने मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने एक या दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस नंबर देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले से लाखों छात्रों को फायदा होगा, जो कुछ नंबर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास करने से रह गए थे। वो अब अगले क्लास में बिना कंपार्टमेंट परीक्षा दिए ही एडमिशन ले पाएंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा, 'बिहार सरकार ने कोरोना महामारी के चलते मैट्रिक और इंटर परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर का ग्रेस देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।' बिहार सरकार के इस फैसले के बाद 2020 में इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 46005 विद्यार्थी एक विषय में और 86481 विद्यार्थी जो दो विषयों में फेल थे, यानी कुल मिलाकर 132486 विद्यार्थी फेल हुए थे। यह सभी विद्यार्थी इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के पात्र थे। इंटरमीडिएट के कुल फेल हुए विद्यार्थियों में से 72610 को ग्रेस अंक देकर पास करा दिया गया है।

पिछले साल की तुलना में इस बार कम पास हुए थे छात्र

पिछले सालों की तुलना में बिहार बोर्ड का रिजल्ट कम रहा है। पिछले साल 80.73 फीसदी छात्र पास हुए थे और इस बार 80.59 फीसदी पास हुए हैं। कुल छात्र-छात्राएं 12 लाख, चार हजार, 30 पाए हुए हैं। जबकि, दो लाख, 89 हजार, 692 छात्र फेल हुए हैं। प्रथम श्रेणी नें चार लाख, तीन हजार, 392, द्वितीय श्रेणी में पांच लाख, 24 हजार, 217 और तृतीय श्रेणी में दो लाख, 75 हजार, 402 परीक्षार्थी पास हुए हैं

Bihar Board 10th Result: टॉपर्स की कॉपियां दो बार हुईं थी चेक

बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के आधार पर टॉपर्स की कॉपियों की जांच भी दोबारा की गई है। साथ ही 10वीं के टॉपर्स से ऑनलाइन इंटरव्यू भी किए गए हैं ताकि कोई संशय नहीं रहे। मेरिट लिस्ट बनाने से पहले उच्चतम अंक लाने वाले कई छात्रों का इंटरव्यू किया गया है। बिहार बोर्ड के पहले के शेड्यूल अनुसार नतीजों को मार्च-अप्रैल में ही जारी किया जाना था। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर के नतीजे 24 मार्च को ही जारी कर दिए थे और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की भी घोषणा की थी।

BSEB: बिहार बोर्ड के बारे में जानिए 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड लोकप्रिय रूप से यानी बीएसईबी (BSEB) के नाम से जाना जाता है। BSEB एक प्राथमिक एजेंसी है जिसे माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करने और संचालित करने का काम सौंपा गया है। सामान्य प्रवृत्ति के अनुसार, बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक मैट्रिक परीक्षा और फरवरी और मार्च के महीनों में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मध्यवर्ती परीक्षा आयोजित करता है। वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के अलावा, बीएसईबी सरकारी मानदंडों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में प्रमाणपत्र और शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा भी आयोजित करता है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल