लाइव न्यूज़ :

बिहार में बीजेपी को झटका, उपाध्यक्ष पद पर रहे राजीव रंजन जदयू में शामिल, कहा-भाजपा यानी बड़का झूठा पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2023 17:36 IST

बिहारः जदयू के प्रदेश कार्यालय में हुए मिलन समारोह के दौरान ललन सिंह ने कहा कि राजीव रंजन ने भगवा छोड़ जदयू में आए हैं, आपका स्वागत है।

Open in App
ठळक मुद्दे8 साल में मोदी सरकार ने जनता के लिए कौन-कौन से काम किया है?ललन सिंह ने भाजपा के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।केंद्र सरकार की सभी योजनाएं विफल हो गई हैं।

पटनाः खरमास खत्म होते ही बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा में उपाध्यक्ष के पद पर रहे राजीव रंजन ने आज रविवार को जदयू का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जदयू के प्रदेश कार्यालय में हुए मिलन समारोह के दौरान ललन सिंह ने कहा कि राजीव रंजन ने भगवा छोड़ जदयू में आए हैं, आपका स्वागत है।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पूर्व विधायक राजीव रंजन रास्ता भटक गए थे, वे भाजपा यानी बड़का झूठा पार्टी में चले गए थे। जहां सुबह से शाम तक झूठ का पुलिंदा लेकर नेता बोलते रहते हैं, पर अब वे वापस अपने घर में आ गए हैं और पार्टी को मजबूत करेंगे। ललन सिंह ने भाजपा के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता में साहस नहीं है कि वे जनता को बताए कि 8 साल में मोदी की सरकार ने जनता के लिए कौन-कौन से काम किया है? ललन सिंह ने कई योजनाओं पर सवाल खडा करते हुए पूरी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं विफल हो गई हैं।

उन्हौने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 में कहा था कि दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देंगे। लेकिन आज यहां का नौजवान ठगा जा रहा है और आज 10 हजार की नौकरी करने के लिए दूसरा प्रदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं। इससे ज्यादा इन लोगों को कोई काम नहीं है।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो हिम्मत दिखाते हुए कहा था कि हम बिजली नहीं देंगे तो वोट नहीं मांगेंगे। पर क्या नरेंद्र मोदी वैसी हिम्म्त दिखा सकते हैं कि हमने रोजगार नहीं दिया तो वोट मांगने नहीं जाएंगे। वहीं जदयू का दामन थामने के बाद राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार को छोड़ना मेरी गलती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने नीतियों से भटक गई है। यदि सरकार बेहतर काम कर रही है तो उनका साथ देना चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?