लाइव न्यूज़ :

'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2026 17:23 IST

खेसारी यादव ने कहा कि कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाती हैं तो इंसान अक्सर अपनी सीमाएं लांघ जाता है। राजनीति में आने का मतलब यह नहीं कि आप इंसानियत और संस्कार भूल जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी बड़े भाई की तरह हैं और वह हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे।एक राजनेता हैं और राजनीति में इस तरह की बयानबाजी चलती रहती है। भला-बुरा कहने से बिहार की उन्नति नहीं होगी, बल्कि काम करने से होगी।

पटनाः भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के द्वारा बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' और लालू प्रसाद यादव की 'धृतराष्ट्र' से करने पर भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कड़ा ऐतराज जताया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संस्कारों और राजनीति की मर्यादा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैथिली का ज्ञान अभी बहुत कम है। खेसारी यादव ने कहा कि कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाती हैं तो इंसान अक्सर अपनी सीमाएं लांघ जाता है। राजनीति में आने का मतलब यह नहीं कि आप इंसानियत और संस्कार भूल जाएं।

उन्होंने कहा कि देश और समाज को अब पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत है जो सोच-समझकर भाषा का प्रयोग करें। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी के द्वारा राजद को 'गड्ढा' बताने और एक गाने के जरिए उन पर तंज कसने के सवाल पर खेसारी यादव ने संयमित रुख अपनाते हुए कहा कि मनोज तिवारी उनके बड़े भाई की तरह हैं और वह हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह एक राजनेता हैं और राजनीति में इस तरह की बयानबाजी चलती रहती है। वह जहां हैं उनके लिए ठीक है, मैं जहां हूं मेरे लिए बेहतर है। खेसारी यादव ने स्पष्ट किया कि किसी को भला-बुरा कहने से बिहार की उन्नति नहीं होगी, बल्कि काम करने से होगी।

वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी द्वारा उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताने के सवाल पर खेसारी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि पहले काजल ने ही उनके साथ काम न करने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि अगर वह काम करना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को काम करने से मना करूं।

टॅग्स :बिहारखेसारी लाल यादवमनोज तिवारीBJPलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो