लाइव न्यूज़ :

Bihar BJP: मोदी हो सकते हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष!, महागठबंधन सरकार पर कर रहे हैं हमला, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 18:09 IST

Bihar BJP reshuffle: सुशील मोदी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। महागठबंधन के खिलाफ आक्रामक रुख को और धार देने के लिए भाजपा यह जिम्मेवारी सौंपेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के तरफ से महागठबंधन सरकार को चौतरफा हमला किया जा सके।बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सुशील मोदी राजी भी हो गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के दागी चेहरों को उजागर करने लगे हैं।

पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को बिहार भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल, इसी माह के दूसरे सप्ताह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मोदी लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं।

 

ऐसे में माना यह जा रहा है कि सुशील मोदी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि सुशील मोदी के महागठबंधन के खिलाफ आक्रामक रुख को और धार देने के लिए भाजपा उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपेगी, ताकि बिहार भाजपा के तरफ से महागठबंधन सरकार को चौतरफा हमला किया जा सके।

सूत्रों की मानें तो बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सुशील मोदी राजी भी हो गए हैं। शायद यही कारण है बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से वह लगातार सक्रिए हो गए हैं। सुशील मोदी फिर से जिसतरह से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के दागी चेहरों को उजागर करने लगे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि भाजपा सुशील मोदी पर एक बार फिर से भरोसा कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में शिफ्ट कर दिए गए सुशील मोदी भाजपा के विपक्ष में आने के बाद से ही पूरी तरह से सक्रिये हो गए हैं। सूत्रों की मनें तो जैसे ही बिहार में भजपा की सरकार गई और महागठबंधन की सरकार बनी उसके बाद केन्द्रीय आलाकमान ने सुशील मोदी को फ्री हैंड दे दिया।

इसके पीछे कारण यह भी माना जा रहा है कि सुशील मोदी हीं वह शख्स हैं, जिन्होंने पिछली बार महागठबंधन की सरकार को तोड़वाकर एनडीए की सरकार बनवाई थी। उन्होंने लगातार 48 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश कुमार को अपने पक्ष में किया था। इस बार भी केन्द्रीय आलाकमान ने उन्हें यह दायित्व दी है कि वो नीतीश कुमार को इतना आइना दिखाएं कि नीतीश कुमार का आत्म स्वाभिमान जब जाए जग जाए।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारBJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो