लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में राहुल गांधी 0 पर आउट तो बिहार में तेजस्वी यादव होंगे 0 पर बोल्ड?, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2025 16:40 IST

Bihar Politics: महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली इसका प्रमाण हैं। इस दौरान एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजद झूठे वादों के दम पर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन बिहार की जनता काफी समझदार है।श्रेयसी सिंह ने कहा कि वह एक ऐसी पार्टी से है, जिसने अपने 99 प्रतिशत वादों को पूरा करके दिखाया है। बिहार में निश्चित रूप से अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा चुनाव पूर्व 'माई बहिन मान योजना' सहित किए जा रहे विभिन्न वादों पर सवाल उठाते हुए भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पता नहीं वे किस बुनियाद पर वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है, उसी तरह बिहार में तेजस्वी यादव का भी खाता नहीं खुलने वाला है। उन्होंने कहा कि राजद झूठे वादों के दम पर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन बिहार की जनता काफी समझदार है।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि वह एक ऐसी पार्टी से है, जिसने अपने 99 प्रतिशत वादों को पूरा करके दिखाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली इसका प्रमाण हैं। इस दौरान उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इतना जरूर कहा कि बिहार में निश्चित रूप से अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत हुई है तो जो वादे वहां के लोगों से किए गए हैं, वह निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे। वहां भाजपा अच्छा काम कर के दिखाएगी। फ्री की राजनीति कभी ठोस राजनीति नहीं होती है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि  भाजपा की अपनी नीति और सिद्धांत है जिस पर पार्टी चलती है।

जनहित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना जानती है और यह हमने कर के दिखाया है। विपक्ष के महागठबंधन की सरकार बनने के दावे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसकी सरकार बनती है। बता दें कि श्रेयसी सिंह बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी है।

श्रेयसी ने 2020 में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होते ही  भाजपा ने उन्हें वीवीआईपी सीट जमुई से टिकट दे दिया। श्रेयसी ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा की सदस्य बनी।

उन्होंने इस चुनाव में राजद उम्मीदवार को 41 हजार 49 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। जमुई में उनको 79603 वोट हासिल हुए थे। श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं और खुद श्रेयसी सिंह निशानेबाजी की दिग्गज खिलाड़ी भी हैं।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवBJPदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi Assembly Election 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?