लाइव न्यूज़ :

भाजपा के संपर्क में हैं जदयू के कई मंत्री-विधायक...बहुत जल्द ही पार्टी में होगी बड़ी टूट- बिहार भाजपा ने किया बड़ा दावा, जानें उमेश कुशवाहा ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2023 17:21 IST

Open in App

पटना: नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में सियासी तापमान बढ़ने लगा है। दरअसल, बिहार भाजपा के दो बड़े नेताओं ने दावा किया है कि बहुत जल्द सूबे में सियासी खेल हो सकता है क्योंकि जदयू के कई मंत्री और विधायक भाजपा के संपर्क में है। 

इस दावे पर बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा है कि खरमास के बाद देखियेगा कि क्या-क्या होता है? विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी के अनुसार, जदयू की नींव हिल चुकी है।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि जदयू का वोट बैंक अब भाजपा के तरफ शिफ्ट कर चुका है, इस वजह से जदयू के नेता परेशान हैं और अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? ऐसे में उनके सामने विकल्प के तौर पर भाजपा ही दिख रही है, क्योंकि विधायक से लेकर एमपी तक राजद के विरोध में जीत कर आए थे। 

इस पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि अब जबकि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सत्ता सौपने की तैयारी में हैं, ऐसे में जदयू के विधायक और एमपी इस बात को लेकर तैयार नहीं हो रहे हैं। उनके सामने भाजपा के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिख रहा है क्योंकि भाजपा उनके लिए स्वाभाविक सहयोगी पार्टी है। उन्होंने जो देते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कर लीजिए जल्द ही बिहार की राजनीतिक तस्वीरें साफ हो जाएगी। 

आपको बता दें कि इसके पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी दावा किया था कि जदयू के कई विधायक और एमपी भाजपा के संपर्क में है। ऐसे में बहुत जल्द जदयू में बड़ी टूट होगी। इसके बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

जदयू की नींव काफी मजबूत है, तोड़ना तो दूर कोई इसे हिला भी नहीं सकता-जदयू

उधर, भाजपा के दावे के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा जिसके हाथ को पकड़ कर बिहार के सियासत में बढ़ी, आज उसी को तोड़ने की बात कह रहा है। इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है? जदयू की नींव इतनी मजबूत है कि उससे तोड़ना तो छोड़ दीजिए हिला भी नहीं सकता हैं। 

मामले में उन्होंने आगे कहा कि दरअसल भाजपा नीतीश कुमार के मुहिम और बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इस वजह से अपने पार्टी के विधायको और एमपी में हो रहे घबराहट को रोकने के लिए इस तरह के दावे कर रही है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?