लाइव न्यूज़ :

Bihar BJP Leader Death: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूटी और जमकर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े, देखें तस्वीरें और वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2023 17:10 IST

Bihar BJP Leader Death: मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह का सिर फट गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी और जमकर लाठीचार्ज किया।घटना से भाजपा नेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में भाजपा ने नीतीश सरकार के खिलाफ गांधी मैदान से विधानसभा मार्च शुरू किया। लेकिन डाकबंगला चौराहे पर पुलिस के द्वारा की गई घेराबंदी में उन्हें आगे बढने से रोक दिया गया। विधान सभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी और जमकर लाठीचार्ज किया।

भाजपा नेताओं के नही मानने पर पुलिस के द्वारा लाठी बरसाई गई। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस के द्वारा बरसाई गई लाठी से घायल एक भाजपा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह का सिर फट गया था।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इस घटना से भाजपा नेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। इस घटना से वे काफी आहत हैं। भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। इसे नीतीश सरकार की तानाशाह बताया है।

दरअसल, नीतीश सरकार को रोजगार, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया।

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मार्च में शामिल थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर ही बैठ गए। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है।

लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, भाजपा चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कई कार्यकर्ताओं का हाथ पैर तोड़ दिया गया, सिर फोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार की पुलिस ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा, मुख्यमंत्री को इसका हिसाब देना पड़ेगा। बता दें कि राजधानी पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया।

शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सभी भाजपा नेता को बस में बैठा कर ले जाया गया। डाकबंग्ला चौराहा का नजारा देखने लायक था। पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मौके पर अफरा का माहौल कायम हो गया था। भाजपा की इस बड़ी रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। करीब 6 हजार पुलिस की शहर के प्रमुख जगहों पर तैनाती की गई थी।

टॅग्स :बिहारपटनाBJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल