लाइव न्यूज़ :

बिहार BJP चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस का ऐलान, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं पर होगी कार्रवाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 15:28 IST

भाजपा ने पहले ही साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी के फोटो का इस्तेमाल बिहार चुनाव के दौरान सिर्फ एनडीए पार्टी के उम्मीदवार कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि पार्टी से अलग होकर चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भाजपा के शीर्ष नेता ने कहा कि उच्च स्तर पर टिकट बंटवारा को लेकर फैसला लिया गया है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता फैसले का सम्मान करें।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कई नेता एनडीए गठबंधन से टिकट कटने पर चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

भाजपा से दल-बदल रहे नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए बिहार भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने साफ किया है कि जो भी भाजपा नेता चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे, उन सभी नेताओं पर पार्टी सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 

बीजेपी उपाध्यक्ष व कभी सीएम पद के दावेदार रहे राजेंद्र सिंह LJP में शामिल-

बिहार में तीन चरणों मे मतदान हो रहा है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कई सीट जदयू के पास जाने से भाजपा के पूर्व और वर्तमान विधायकों में नाराजगी है।

रोहतास के नोखा विधानसभा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रामेश्वर चौरसिया ने भाजपा छोड़ दी है। वह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। चौरसिया यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली में बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान की उपस्थिति में LJP में शामिल हुए।

इस बीच खबर है कि सासाराम सीट भी जदयू के पास जाने से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भी लोजपा में शामिल हो सकते हैं। डॉ अशोक कुशवाहा को जदयू ने अपना सिंबल दे दिया है। प्रसाद कई दफा यहां से विधायक रह चुके हैं। कुशवाहा हाल ही में राजद से जदयू में आए थे। वह 8 को नामांकन करेंगे। परंपरागत सीट जदयू के खाते में जाने से भाजपा समर्थकों में काफी नाराजगी है।

नीतीश बिहार में राजग के नेता, उनके नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही गठबंधन में रहेगा : भाजपा

भाजपा ने मंगलवार को लोजपा के रुख से असहमति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन आगे बढ़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है। राजग गठबंधन में वही रहेगा जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकर करेगा। ’’

जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव जदयू के साथ नहीं लड़ेगी। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी । चिराग ने साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा की भाजपा से कोई कटुता नहीं है और बिहार चुनाव के बाद भाजपा के साथ लोजपा खड़ी रहेगी। बहरहाल, भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरा प्रयास करेगी।

टॅग्स :बिहारचिराग पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी