लाइव न्यूज़ :

बिहार: राज्यपाल के अभिभाषण को भाजपा ने बताया झूठ का पुलिंदा, कहा- हम लोग पिकनिक मनाने वाले विपक्ष नहीं हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2023 18:19 IST

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। राज्य में तेजी से बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा किलालू प्रसाद और नीतीश कुमार द्वारा पाले गए जो गुंडे घूम रहे हैं वही अपराधी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आए दिन लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं- सम्राट चौधरीलालू प्रसाद और नीतीश कुमार द्वारा पाले गए जो गुंडे घूम रहे हैं वही अपराधी हैं- सम्राट चौधरीहम लोग पिकनिक मनाने वाले विपक्ष नहीं हैं - सम्राट चौधरी

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत होने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदस्य आक्रामक दिखे। इस बीच विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार को झूठा तक बोल दिया। दरअसल, सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राज्यपाल ने शिक्षा, कानून, स्वास्थ्य समेत कई अन्य के क्षेत्र में भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसपर सम्राट चौधरी ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के द्वारा बिहार सरकार के तरफ से पूरी तरह झूठ का झूठ का पुलिंदा पढ़वाया गया। हम लोग इसका पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं। हमारी पार्टी राज्य की सभी तरह की समस्याओं को सदन के अंदर उठाने जा रही है। कल जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी तो हम लोग विस्तार से बिहार में जो कानून व्यवस्था धूमिल हुई है उस पर सवाल करेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में आए दिन लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं रोजगार की चर्चा उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों करते हैं। लेकिन, सही मायने में इस पर कोई भी चर्चा नहीं की गई। वहीं, कृषि के बजट में जो इन लोगों ने तीन बार बजट बनाया उसके बावजूद बिहार का उत्पादन नहीं बढ़ा है। इस बात की चर्चा राज्यपाल के अभिभाषण में कहीं भी नहीं की गई। इसलिए पूरी तरह से राज्यपाल को झूठ का पुलिंदा पढ़ने को दिया गया।

राज्य में तेजी से बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोग कहां चाहते हैं कि रोज-रोज मर्डर हो? मर्डर कौन कर रहा है? आप चले जाइए और मालूम कर लीजिए कि पटना जिले में कौन सबसे बड़ा अपराधी है और उसका संबंध किस पार्टी के साथ है। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार द्वारा पाले गए जो गुंडे घूम रहे हैं वही अपराधी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम लोग पिकनिक मनाने वाले विपक्ष नहीं हैं बल्कि हम लोग सरकार से जवाब मांगने वाले विपक्ष और सरकार जब जवाब दे देगी तो हम लोग शांतिपूर्वक ढंग से चलने देंगे।

टॅग्स :बिहारBihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया