लाइव न्यूज़ :

भोजपुर में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली, एसपी ने थानेदार और तीन दारोगा समेत 15 पुलिसकर्मियों किया निलंबित, दो चालक सिपाहियों को जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2021 17:15 IST

बिहार में भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कहा कि कई दिन से शिकायतें मिल रही थी। जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देचौकीदार को भी तकरीबन 10 दिन पहले अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से इस बड़े कांड का पर्दाफाश भोजपुर एसपी ने किया है।पुलिसकर्मी अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली में लगे पुलिसकर्मियों पर एसपी ने गाज गिरा दी है।

दरअसल, थाना वाहनों में लगे कैमरा युक्त जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम ने वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का सारा खेल बिगाड़ दिया। ट्रकों से अवैध वसूली के चक्कर में एक थानेदार व तीन एएसआई समेत 15 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर गई है। जबकि, दो चालक सिपाहियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ ही दो अन्य थानेदार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने आज दी। एसपी की इस सख्ती के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि हाल के दिनों में पहले भी पांच पुलिसकर्मी उगाही के चक्कर में जेल जा चुके हैं। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि चांदी थाना का गश्ती दल रोज की तरह नाइट पेट्रोलिंग में निकला हुआ था।

जिला बल का ड्राइवर शिव कुमार को कैमरा युक्त जीपीएस सिस्टम से ट्रक ड्राइवरों से पैसा वसूलते देखा गया। इसके बाद जांच में पकडे़ जाने पर चालक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, अन्य पेट्रोलिंग पार्टी एएसआई असरफी लाल को निलंबित कर दिया गया, अवैध वसूली करने वाले इमादपुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

वहीं इमादपुर थाना, चांदी थाना और संदेश थाना के दर्जनों पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने चांदी थाना और संदेश थाना के थाना प्रभारी को शोकॉज नोटिस जारी किया है। एसपी ने बताया 23 फरवरी की रात में जिन थाना के गाडियों में कैमरा युक्त जीपीएस सिस्टम लगा है, उसे चेक किया गया, जिसमें तीन मामले प्रतिवेदित हुए है, जिस पर कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन