लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे ने कहा- क्यों करूं सरेंडर, तेजस्वी यादव का पलटवार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 10:12 IST

अरिजीत के खिलाफ जिस मामले में वारंट जारी हुआ है वह 17 मार्च को भागलपुर के नाथनगर इलाके में हुआ था। अरिजीत पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Open in App

पटना, 26 मार्च; बिहार के भागलपुर में एक रैली के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में आरोपी  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। इस मामले में अरिजीत शाश्वत के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। लेकिन उन्होंने सरेंडर करने से साफ इंकार कर दिया है। वारंट जारी होने के बाज विपक्षी नेता अरिजीत शाश्वत पर सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, नीतीश सरकार सुनिए, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे एक केस में फरार है। नीतीश सरकार ने उनके खिलाफ भागलपुर में दंगा फैलाने का वारंट जारी किया है पर वह तो राम नवमी के अवसर पर तलवार थामे बीजेपी विधायकों के साथ जुलूस निकाल रहा है।'इसके बाद तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा,  बिहार के ढोंगी और पाखण्डी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दंगाई पुत्र पर दिखावटी वारंट निकाल रखा है। लेकिन वह पटना में सीएम आवास के बगल में ही बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में तलवार थामे फेसबुक लाइव कर रहा था।गौरतलब है कि अरिजीत के खिलाफ जिस मामले में वारंट जारी हुआ है वह 17 मार्च को भागलपुर के नाथनगर इलाके में हुआ था। अरिजीत को आरोपी बनाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया था कि अरिजीत के नेतृत्‍व में भारतीय नववर्ष जागरण समिति की ओर से विक्रम संवत के पहले दिन नववर्ष को मनाने के लिए जुलूस निकाला गया था। 

वहीं, इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का कहना है कि  मेरा बेटा बिल्कुल सही है। उसने कोई गलत काम नहीं किया है। वह निर्दोष है। पुलिस ने यह एफआईआर गलत किया है। मेरे बेटे ने कोई गलत का नहीं किया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया