लाइव न्यूज़ :

Bihar: लालू प्रसाद यादव के सामने बार बालाओं ने लगाए ठुमके, जदयू ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2025 15:33 IST

लालू प्रसाद यादव ने रविवार को राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. कामरेड यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि में भाग लिया। इस कार्यक्रम में बार बालाओं को बुलाया गया था। बार बालाओं ने लालू यादव की मौजूदगी में पुण्यतिथि कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए थे।

Open in App

पटना: बिहार के मोतिहारी जिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. कामरेड यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि में भाग लिया। इस कार्यक्रम में बार बालाओं को बुलाया गया था। बार बालाओं ने लालू यादव की मौजूदगी में पुण्यतिथि कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए थे। इसको लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने बार बालाओं के डांस को लेकर बड़ा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि लालू जी कल्याणपुर के कोटवा प्रखंड के जमुनिया गांव पहुंचे। उनके आने के पूर्व विधायकों और पूर्व विधायकों की उपस्थिति में भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं के द्वारा डांस कराया गया। ये राजनैतिक अपसंस्कृति लालूवाद जो विचारधारा है उसका सक्षात उदाहरण हैं। नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव के नेता ने यह काम किया है, इस मामले में तेजस्वी यादव जुबान खोले बताएं कि गुनेहगार कौन है? 

इसके बाद अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नीरज कुमार ने लिखा कि यही लालूवाद विचारधारा है, नाचो मंच हमारा है। लालू यादव जी के आगमन के पूर्व बारबालाओं का नृत्य! विधानसभा कल्याणपुर, कोटवा प्रखंड, ग्राम जमुनिया में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मंचासीन राजद के वरीय नेताओं की उपस्थिति में भीड़ जुटाने के लिए बारबालाओं के नृत्य का आयोजन। 

वहीं लालू यादव के बयान कि कोई माई का लाल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीतिक पितृदोष लगा हुआ है, वह उबर नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव नकल में भी अक्ल चाहिए ! मैंने कहा था कि 'कौन माई का लाल नीतीश कुमार  जी को देशद्रोही कह देगा?' आप कह रहे हैं कि 'तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता ।' तो सुन लीजिए! बिहार का हर युवा 'माई का लाल' है, जो जमीन के बदले नौकरी घोटाले के आरोपी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोकेगा!’

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?