लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में होते-होते टला बालासोर जैसा ट्रेन हादसा, चालक की समझदारी से बची सैकड़ों जिंदगी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 16:43 IST

बिहार में वैशाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस गलत सिग्नल के कारण गलत ट्रैक पर चली गई, इसके कारण एक बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था लेकिन ट्रेन ड्राइवर की समझदारी से रेलवे ने गलती को फौरन दुरुस्त कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में वैशाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस गलत सिग्नल के कारण गलत ट्रैक पर चली गईइस चूक से बिहार में हो सकता था बालासोर जैसा ट्रेन हादसा लेकिन सजग ट्रेन ड्राइवर ने स्थिति संभालीसोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक सूद ने चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन

पटना: बिहार में वैशाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस गलत सिग्नल की वजह से मुजफ्फरपुर से मोतिहारी के बदले हाजीपुर रूट पर रवाना हो गई। इससे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद चालक ने ट्रेन को गलत रूट पर आगे बढ़ा दिया।

जानकारी के अनुसार करीब पांच मिनट तक ट्रेन गलत रूट पर चलती रही। जब कॉशन रिपोर्ट देखा तो उसके होश उड़ गए। ट्रेन गलत दिशा में जा रही थी। तब ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई और इसकी सूचना कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेन को वापस मुजफ्फरपुर जक्शन पर लाया गया।

इसकी सूचना कंट्रोल को देने के साथ रेल अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में इस पूरे मामले की जांच शुरू हुई। शुरुआती जांच में पाया गया कि ट्रेन गलत सिग्नल देने की वजह से गलत रूट पर रवाना हुई। इसके बाद सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने पैनल प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह और पैनल ऑपरेटर अजीत कुमार को निलंबित कर दिया।

दरअसल, यूपी के भटनी यार्ड में इंजीनियरिंग वर्क के लिए ब्लॉक किया गया है। इसके बाद वैशाली क्लोन समेत 9 गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। इस कारण मुजफ्फरपुर से कई ट्रेनों का रूट हाजीपुर-छपरा के बदले मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के रास्ते डायवर्ट किया गया था। ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को भी नरकटियागंज के रास्ते डायवर्ट किया गया था। चालक को इसका काशन पेपर भी मिल चुका था।

वहीं दूसरी ओर पैनल से हाजीपुर रूट में ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। इसके बाद गाड़ी सुबह 11:05 में चल पड़ी। चालक ने अचानक कॉशन पेपर देखा तो उनके होश उड़ गए। चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। फिर पांच मिनट बाद 11:10 में ट्रेन को फिर रामदयालु के प्वाइंट लाइन से बैक किया गया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। संयोग था कि उस वक्त रामदयालु की तरफ से कोई ट्रेन नहीं थी। चालक ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी को कंट्रोल किया नहीं तो ओडिशा के बालेश्वर जैसी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता था।

टॅग्स :बिहारRailwaysमुजफ्फरपुरमोतिहारीरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?